34KM का माइलेज, 5 लाख से कम कीमत… 23,398 ने खरीदी ये MARUTI – maruti suzuki wagonr july 2026 sales price mileage features auam


जुलाई का महीना मारुति के नाम रहा है. कंपनी ने इस महीने जबरदस्त सेल की है. आलम ये है कि जो टाटा पंच जून में टॉप सेलिंग कार थी, वो जुलाई में बड़ी मुश्किल से टॉप-5 में अपनी जगह बना पाई है. जुलाई में बिकने वाली टॉप-5 कारों में मारुति सुजुकी की चार गाड़ियां शामिल हैं. 

ऐसे ही एक मारुति की चर्चा हम कर रहे हैं, जिसे 23 हजार से ज्यादा लोगों ने जुलाई के महीने में खरीदा है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) की, जो जुलाई की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इसकी 23,791 यूनिट्स जुलाई में बिकी हैं. 

पिछले साल की जुलाई (2025) के मुकाबले इसकी सेल 59 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने इसकी 14,710 यूनिट्स जुलाई 2025 में बेची थी. मारुति हर महीने इस कार की हजारों यूनिट्स बेचती है. इसकी वजह ज्यादा माइलेज, कम कीमत और ज्यादा प्रैक्टिकैलिटी का मिलना है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें. 

कितनी है कीमत? 

मारुति सुजुकी वैगनआर की कीमत 4,98,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार मल्टीपल कलर ऑप्शन में आती है. कार का टॉप वेरिएंट डुअल कलर टोन में आता है. मारुति ने इस कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए हैं, जिससे पहले के मुकाबले लोगों को अब कार में बेहतर सेफ्टी मिलेगी. 

Maruti Suzuki WagonR
ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही विकल्प में आती है. (Photo: marutisuzuki.com)

यह भी पढ़ें: जुलाई में Maruti ने किया बड़ा खेल, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें

इसके अलावा गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हील होल्ड असिस्ट, एबीएस जैसे दूसरे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. ये सभी फीचर्स कार के बेस वेरिएंट में मिल जाएंगे. इस कार को आप सीएनजी और पेट्रोल दोनों ही विकल्प में खरीद सकते हैं. कंपनी ने हाल में ही इसका फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट लॉन्च किया है.

मारुति सुजुकी वैगनआर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66.9kW की पावर जनरेट करता है. इसे आप मैन्युअल और एएसजी (ऑटोमेटिक गियर शिफ्ट) में खरीद सकते हैं. वहीं कार के बेस वेरिएंट में 1 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 50.4kW की पावर और 91.1 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

यह भी पढ़ें: 270KM की रेंज, Alto से छोटी… आ रही नई Maruti कार

कितना माइलेज मिलेगा? 

मारुति सुजुकी वैगनआर के सीएनजी वेरिएंट की बात करें, तो ये 34.05 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें 1.0 लीटर का इंजन मिलता है. वहीं 1 लीटर पेट्रोल वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 24.35 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि 1.2 लीटर वाले पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 23.56 किलोमीटर प्रति लीटर का है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *