बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस समय अपनी जिंदगी के ऐसे फेज में हैं, जहां उन्हें हर तरफ से प्यार मिल रहा है. फिल्म छावा के बाद जो उनकी तरक्की हुई है, वो हम सभी ने देखी. फिर पर्सनल जिंदगी में वो पिता बने और उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी.
विक्की और कटरीना कैफ शादी के लगभग चार साल बाद माता-पिता बने थे. कटरीना ने 42 की उम्र में बेटे विहान को जन्म दिया. उनकी खुशी में पूरा बॉलीवुड शामिल होता नजर आया. बीते दिनों विक्की कौशल 38 साल के हुए, जिसपर उन्हें कई लोगों ने विश किया. पत्नी कटरीना ने भी एक्टर के लिए एक पोस्ट डेडीकेट की, जिसे देख फैंस का दिल पिघल गया.
पति विक्की पर कटरीना ने लुटाया प्यार
कटरीना ने पति विक्की के साथ अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उनके बेटे विहान की भी झलक दिखी. एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया और एक प्यारा सा केक भी कट किया. विक्की के खास दिन पर कटरीना ने पति पर प्यार भी लुटाया और उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे मजबूत पिलर बताया.
कटरीना ने विक्की के लिए लिखा- हैप्पी बर्थडे…. वही जगह, 2 साल बाद… कितना कुछ बदल गया है. प्रेयर, धैर्य और विश्वास …आज हम तुम्हारे जन्मदिन को बहुत खुशी से मना रहे हैं, अपने छोटे से एंजेल के साथ. मेरा दिल बहुत भर आया है और मैं शुक्रगुजार हूं. पिछले कुछ सालों से तुम मेरी ताकत, प्यार और रोशनी का सहारा बने हुए हो. तुम्हारे अंदर संत जैसा धैर्य है – 99% (चलो 98% मान लेते हैं).
‘मैं तुम्हें सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करती कि तुम बहुत अच्छा इंसान हो, बल्कि इसलिए भी कि तुम मेरे अनगिनत सवालों को हमेशा सुनते और जवाब देते हो, भले ही जवाब तुम्हें पता ना हो. अब तुम मिथोलॉजी, AI, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, हेल्थ, बिजनेस और हर व्हॉट इफ वाली बात के एक्सपर्ट बन गए हो. तुम्हारे जन्मदिन पर बस इतना चाहती हूं कि सुबह उठने के बाद और मेरे सवाल शुरू होने से पहले तुम्हें 1-2 ब्लैक कॉफी पीने का आराम से समय मिल जाए.’
बॉलीवुड सेलेब्स करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अनन्या पांडे समेत कई फैंस ने कटरीना और विक्की की इस स्पेशल पोस्ट पर प्यार लुटाया है. फैंस ने एक्ट्रेस की पोस्ट देखकर उन्हें परफेक्ट फैमिली बताया.
—- समाप्त —-
