टूटी 6 साल की शादी, तलाक के बाद प्यार में हसीना, करेगी दूसरी शादी? – kusha kapila dating Anubhav Bassi second marriage soon Gurleen Pannu hints tmovb


एक्ट्रेस-बिजनेसवुमन कुशा कपिला की लाइफ एक ओपन बुक जैसी है. वो अपने फैन्स से कभी कुछ नहीं छिपाती हैं. खुशी हो या गम उन्होंने हर छोटी से छोटी चीज फैन्स के साथ शेयर की है. तलाक के बाद कुशा की लव लाइफ को लेकर भी बातें होती हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा इससे इनकार किया है. पर कहते हैं ना कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते. अब एक्ट्रेस की सहेली और कॉमेडियन गुरलीन पन्नू  ने हिंट दिया है कि कुशा सिंगल नहीं हैं. 

सिंगल नहीं हैं कुशा 
अंगद बेदी और नेहा धुपिया के ‘डबल डेट’ शो पर गुरलीन ने अनजाने में हिंट दिया कि कुशा अब सिंगल नहीं हैं. एपिसोड के दौरान की एक टिप्पणी ने जल्दी ही फैंस का ध्यान खींचा. शो में अंगद और नेहा अकसर मस्ती और रोमांटिक बातचीत करते दिखे. उनकी केमिस्ट्री पर हल्के-फुल्के अंदाज में रिएक्ट करते हुए गुरलीन ने कहा, इस पैनल पर सिंगल पर्सन का प्रतिनिधित्व करते हुए. फिर वो थोड़ी देर रुकीं और कहा कि और उसका भी. गुरलीन ने कुशा की तरफ इशारा किया. 

शो पर कुशा से सिंगलहुड पर राय पूछी गई. उनसे पूछा गया, सिंगल होने का सबसे अच्छा और सबसे बुरा हिस्सा क्या है? कुशा ने अपने बोर्ड पर लिखा, सिंगल होना ज्यादा ओवररेटेड है. उन्होंने आगे लिखा, अगर मौका मिले तो किसी के साथ रहो. जब बातचीत रिश्तों की ओर बढ़ी तो कुशा ने पार्टनर को लेकर अपनी सोच बताई. उन्होंने कहा, किसी के होने से हमेशा अच्छा लगता है. बेशक ये बढ़िया है और तुम्हें खुद के लिए काफी होना चाहिए, पर तुम्हारे जीवन में किसी को होना चाहिए. वरना सब कुछ बहुत खोखला सा लगता है ना. 

इन बातों ने अब दर्शकों के बीच कुशा के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं और कई लोग सोच रहे हैं कि क्या कंटेंट क्रिएटर ने नजदीकी तरीके से हिंट दिया कि वो किसी रिश्ते में हैं. कुशा की बात करें, तो उनकी शादी जोरावर सिंह अहलूवालिया से हुई थी. 6 साल बाद दोनों का तलाक हो गया. चर्चा है कि वो अब अनुभव सिंह बस्सी को डेट कर रही हैं. 

 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *