अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के विवाद के बीच राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि प्रबंधन में क्या बदलाव की जरूरत है. नृपेंद्र मिश्र ने कहा, “मैंने औपचारिक रूप से तो सुझाव नहीं दिया है लेकिन मीडिया में मैंने अपने विचारों को साझा किया है. मेरा निश्चित मत है कि पूरा मैनेजमेंट स्ट्रक्चर करके अनुभवी लोगों के हाथ में सौंप दिया जाए.”
उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा प्रबंधन अलग तरीके से काम करता है. उसका स्वरूप है कि जो भी वहां पर कर्मचारी है, वे स्वयंसेवक हैं. उनको अनौपचारिक ढंग से बता दिया गया है कि काम कैसे करना है लेकिन कोई लिखित आदेश नहीं है. कोई जिम्मेदारी नहीं है. कोई डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ वर्क नहीं है. इस परिसर में करीब 1500 लोग काम कर रहे हैं.
—- समाप्त —-
