सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में नीता अंबानी ने पहना ईशा का नेकलेस, तो राधिका ने शिमरी साड़ी में ढाया कहर; छाईं सास-बहू – nita ambani radhika merchant twinning cream saree revati sule wedding reception mumbai viral photos mukesh anant ambani supriya sule daughter tvist


एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले और बिजनेसमैन सदानंद सुले की बेटी रेवती सुले हाल ही में उद्योगपति सारंग लखानी के साथ शादी के बंधन में बंधीं. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. हाल ही में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रेवती और सारंद का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें राजनीति से लेकर बॉलीवुड और बिजनेस जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं.

यूं तो सभी हस्तियों का फैशन रिसेप्शन में कमाल नजर आया, लेकिन जैसे ही नीता अंबानी और उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ एंट्री ली तो सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं. इस खास मौके पर सास-बहू की जोड़ी एक क्रीम कलर की साड़ी में ट्वनिंग की. उनके लुक्स इतने कमाल थे कि उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

नीता अंबानी का लुक
अपनी साड़ियों के जरिए भारतीय कारिगरी को फ्लॉन्ट करने वाली नीता अंबानी इस बार भी एकदम खास तरह की साड़ी पहने दिखाई दीं. इस खास मौके के लिए उन्होंने क्रीम कलर की बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी चुनी. ये एक ट्रेडिशनल हैंडलोम कापसे पैठणी सिल्क साड़ी थी, जिस पर बेहद बारीक और खूबसूरत ट्रेडिशनल कढ़ाई की गई थी. साड़ी का बॉर्डर काफी हैवी और अट्रैक्टिव लग रहा था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था. उनकी पूरी साड़ी पर जिगजैग लाइंस थी और बॉर्डर को फूल-पत्तियां की कढ़ाई से सजाया गया था.

मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी. (Photo: Instagram/@kapsepaithaniofficial)

जूलरी ने लुक को बनाया रॉयल
नीता अंबानी हमेशा अपने रॉयल जूलरी कलेक्शन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने अपने इस लुक को एक भारी मल्टी-कलर्ड स्टेटमेंट जेमस्टोन नेकलेस के साथ पेयर किया था. इस नेकलेस में पन्ने और दूसरे कीमती रत्न जड़े थे. खास बात ये है कि ये नेकलेस नीता से पहले ईशा अंबानी पहने नजर आ चुकी हैं.

नेकलेस के साथ ही नीता ने पन्ने के मैचिंग इयररिंग्स पहने. हाथों में उन्होंने डायमंड ब्रेसलेट्स पहना था. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को लो-बन (जूड़ा) बनाकर उसे सफेद फूलों के गजरे से सजाया था, जो उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा था.

नीता अंबानी (Photo: PTI)

राधिका मर्चेंट का शिमरी और मॉडर्न एथनिक अवतार
अपनी सासू मां के साथ परफेक्ट ट्यूनिंग बिठाते हुए राधिका मर्चेंट ने भी क्रीम कलर की साड़ी पहनना चुना. लेकिन उनका अंदाज थोड़ा मॉडर्न और शिमरी था. राधिका ने रिसेपशन के लिए हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली क्रीम-सिल्वर साड़ी पहनी थी, जो बेहद खूबसूरत तरीके से चमक रही थी. उनकी साड़ी पर किया गया बारीक काम उन्हें एक खूबसूरत लुक दे रहा था. नीता अंबानी की छोटी बहुरानी ने साड़ी को मॉडर्न लुक देने के लिए साड़ी को डीप वी-नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया था.

अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट (Photo: PTI)

डायमंड जूलरी ने लगाए चार चांद
राधिका ने अपने लुक को मिनिमल लेकिन बेहद कीमती डायमंड जूलरी से कंप्लीट किया. उन्होंने गले में एक डेलिकेट डायमंड चोकर, कानों में डैंगलिंग डायमंड इयररिंग्स पहने. हाथों में राधिका डायमंड के भारी कंगन पहने दिखीं. बालों की बात करें तो उन्होंने हाफ-अप, हाफ-डाउन हेयरस्टाइल में सेट किया था, जो उनके लुक को काफी फ्रेश और यंग बना रहा था.

अमिताभ बच्चन के साथ नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट. (Photo: PTI)

मुकेश और अनंत अंबानी भी दिखे बेहद क्लासी
इस ग्रैंड इवेंट में जहां नीता अंबानी के साथ मुकेश अंबानी ब्लैक कलर के क्लासिक बंदगला सूट और रेड पॉकेट स्क्वायर में दिखे, वहीं अनंत अंबानी भी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए. अनंत ने ब्लैक कुर्ता-पायजामा के साथ एक बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाली नेहरू जैकेट कैरी की थी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *