टाटा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाला है. हम बात कर रहे हैं टाटा सिएरा ईवी की. ये कार इस महीने के आखिर में यानी 30 जून को लॉन्च हो रही है. कंपनी ने कार को टीज करना शुरू कर दिया है. इसका डिजाइन काफी हद तक ICE (इंटरनल कंबस्चन इंजन) वेरिएंट से मिलता जुलता होगा.
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के कई फीचर्स को टाटा मोटर्स ने कन्फर्म कर दिया है. ये कार क्वाड वील ड्राइव (ऑल वील ड्राइव) फीचर के साथ आएगी. हालांकि, कंपनी ने सभी फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया है. लॉन्च से पहले एसयूवी के कुछ जानकारियां लीक हुई हैं. ऐसा ही एक फीचर इसकी बैटरी कैपेसिटी है.
बेस वेरिएंट में कितनी बड़ी होगी बैटरी?
रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा सिएरा ईवी बेस प्योर ट्रिम में 65kWh की बैटरी मिलेगी. यानी कार के बेस वेरिएंट में हमें टाटा हैरियर वाली ही बैटरी मिलेगी. 30 जून को लॉन्च होने वाली इस कार को कंपनी टाटा कर्व ईवी से ऊपर और हैरियर ईवी से नीचे प्लेस करेगी. यानी ये कार दोनों के गाड़ियों के बीच के गैप को भरने के लिए उतारी जाएगी.
वैसे तो कार के बेस वेरिएंट की बैटरी की जानकारी फिलहाल कन्फर्म नहीं है. लेकिन कयास हैं कि अपर वेरिएंट में कंपनी 75kWh की बैटरी दे सकती है. यानी दोनों ही बैटरी वेरिएंट्स टाटा हैरियर ईवी वाले ही हैं. टाटा की ये कार ऑल वील ड्राइव फीचर के साथ आएगी. इसमें डुअल मोटर सेटअप देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Tata का बड़ा प्लान, लॉन्च करेगी 6 नई कारें, 12 लाख सेल का है टार्गेट
रेंज कितनी मिल सकती है?
वैसे इसमें रियर वील ड्राइव सेटअप का भी विकल्प मिलेगा. हैरियर ईवी की बात करें, तो इसका रियर वील ड्राइव वेरिएंट 238 बीएचपी की पीक पावर और 315 एनएम के पीक टॉर्क के साथ आता है. इसके 65kWh वाले वेरिएंट की रेंज 538 किलोमीटर है. यानी टाटा सिएरा ईवी में ये बैटरी पैक आराम से 500 से ज्यादा किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगा.
वहीं 75kWh वाले क्वाड वील ड्राइव वेरिएंट की बात करें, तो इसमें 234.7 बीएचपी की पावर रियर मोटर पर और 155.8 बीएचपी की पावर फ्रंट मोटर से मिलेगी. ये कार 622 किलोमीटर की रेंज और 504 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है. अगर ये सेटअप सिएरा ईवी में आता है, तो इसमें बेहतर रेंज मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 26Km का माइलेज, 5.64 लाख कीमत… 20,208 ने खरीदी ये Tata कार
हैरियर ईवी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है. सिएरा ईवी इस सेटअप के साथ बेहतर परफॉर्म करेगी. सिएरा ईवी को लेकर कंपनी ने जो टीजर जारी किया है, उसमें कार ताल मोरीब रेत के टीले पर चढ़ाई करेगी. हैरियर ईवी के साथ भी कंपनी ने ऐसा ही कुछ एलीफेंट रॉक पर किया था.
—- समाप्त —-
