‘खेलों में नंबर-1 बनने की राह पर उत्तर प्रदेश’, खिलाड़ियों के नाम CM योगी का खास संदेश – cm yogi message uttar pradesh sports development athletes utrat mdsb ntc


उत्तर प्रदेश में खेलों के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की लगातार मिल रही सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश अब विकास के साथ-साथ खेलों में भी देश का नंबर-1 राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है.

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में खेलों के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष पाती लिखी. मुख्यमंत्री ने कहा, “मैदान की मिट्टी जीत-हार नहीं, बल्कि हर बार उठकर आगे बढ़ना सिखाती है.”
 
उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश अब विकास के साथ-साथ खेलों में भी देश का नंबर-1 राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है.

‘प्रदेश का नाम रोशन कर रहे युवा…’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लेख में लिखते हैं, “प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से देश-विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यूपी की पुरुष टीम पहली बार चैंपियन बनी. राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 20 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश ने नया इतिहास रचा. अंडर-18 हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम में उत्तर प्रदेश के 5 खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.”

मुख्यमंत्री ने दीप्ति शर्मा, प्रवीण कुमार, अन्नू रानी, सिमरन शर्मा और वंशिका अग्रवाल की उपलब्धियों पर प्रदेश को गर्व होने की बात कही. उन्होंने कहा कि चैंपियन एक दिन में नहीं बनते और खेल संस्कृति भी रातों-रात विकसित नहीं होती.

cm yogi letter

यह भी पढ़ें: ‘नो दंगा, नो कर्फ्यू, अब UP में सब चंगा…’, पीलीभीत में बोले योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने आगे कहा, “प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के कौशल विकास, आधुनिक प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस कर रही है. हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं. प्रत्येक जनपद में आधुनिक स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, जबकि मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तैयार किया जा रहा है.”

उन्होंने आगे कहा कि हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है. खिलाड़ियों को वर्ल्ड लेवल ट्रेनिंग, आधुनिक सुविधाएं और सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए कहा कि खेल नशे जैसी बुराइयों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण, सकारात्मक सोच और टीम भावना का सबसे बड़ा माध्यम हैं.

सीएम योगी के मुताबिक, खेल भावना ही व्यक्तिगत सफलता और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का मजबूत आधार बनेगी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *