बांकीपुर उपचुनाव: RJD ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, त्रिकोणीय होगा मुकाबला – bankipur assembly byelection rjd candidate rekha gupta ntc mkg


बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने लगातार दूसरी बार इस सीट पर उन पर भरोसा जताया है. पिछले हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें टिकट दिया गया था. उन्होंने 46,363 वोट हासिल किए थे और दूसरे स्थान पर रही थीं. 

RJD को उम्मीद है कि पिछली बार के प्रदर्शन का फायदा मिलेगा और रेखा गुप्ता पहले से ज्यादा मजबूत चुनौती पेश करेंगी. वो वैश्य समाज की तेली जाति से आती हैं. बांकीपुर विधानसभा सीट को परंपरागत रूप से कायस्थ बहुल माना जाता है, लेकिन यहां वैश्य मतदाताओं की भी अच्छी-खासी संख्या है. ऐसे में RJD ने उन पर दांव लगाया है.

इस बार बांकीपुर का चुनाव बेहद दिलचस्प होने की संभावना है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है. एक ओर BJP अपना गढ़ बचाने की कोशिश करेगी, तो दूसरी ओर RJD अपनी चुनौती मजबूत करने में जुटी है. वहीं जन सुराज ने भी इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बना दिया है.

जन सुराज ने अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में मुकाबला और भी रोचक हो गया है. प्रशांत किशोर की एंट्री से चुनावी समीकरण बदलने की चर्चा है और अब तीन प्रमुख दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है. RJD का मानना है कि रेखा गुप्ता के पास इस बार मजबूत आधार मौजूद है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *