Headlines

Oil Free Pakora Recipe: बारिश में पकौड़े खाने का मन है? बिना 1 बूंद तेल के प्रेशर कुकर में ऐसे बनाएं हेल्दी पकौड़े; खाकर आ जाएगा मजा – how to make oil free pakora in pressure cooker without air fryer healthy monsoon snack Crispy Bina tel pakode banane ka tarika tvist


बाहर झमाझम बारिश हो रही हो और चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़ों की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. शायद ही कोई होगा जिसका इस मौसम में पकौड़े खाने का मन न करता हो. लेकिन कई लोग मन करते हुए भी ज्यादा तेल की वजह से पकौड़े खाने से बचते हैं. तेल में तले होने की वजह पकौड़े उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में वो पकौड़े खाने का अपना मन मार लेते हैं.

अगर आप उन्हीं लोगों में से हैं, जिनका बारिश के मौसम में पकौड़े खाने का खूब मन करता है लेकिन सेहत का ख्याल आते ही खा नहीं पाते हैं तो ये खबर आपके लिए है. अगर आप भी बिना डीप फ्राई किए पकौड़ों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको उसकी ट्रिक बताने वाले हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि हम एयर फ्रायर वाला नुस्खा बताएंगे तो आप गलत हैं. बिना तेल के आप प्रेशर कुकर में पकौड़े बना पाएंगे वो भी बहुत ही आसानी से. इस तरीके में एक बूंद तेल डाले बिना भी स्वादिष्ट और कुरकुरे पकौड़े तैयार किए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप प्रेशर कुकर में पकौड़े बना सकते हैं.

सबसे पहले तैयार करें बैटर: पकौड़े चाहे प्रेशर कुकर में बनाने हों या फिर कड़ाही में तलने हों सबसे पहले उनका बैटर तैयार किया जाता है. बैटर तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में बेसन लें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और अपनी पसंद के दूसरे मसाले डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद घोल तैयार करें. इस बात का ध्यान रखना होगा कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.

अपनी पसंद की सब्जियां मिलाएं: अब इस घोल में बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और चाहें तो पालक, आलू भी मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि हर सब्जी पर बैटर अच्छी तरह चढ़ जाए.

प्रेशर कुकर को पहले से गर्म करें: अब एक प्रेशर कुकर लें और उसकी सीटी निकाल दें. कुकर के तले में 1 से 2 कप साधारण नमक डालें. अब इसे 5 से 7 मिनट तक मीडियम आंच पर गर्म होने दें. ध्यान रखें कि इस वक्त आपके कुकर को सिर्फ ढंकना है, पूरी तरह लॉक नहीं करना है.

बैटर को कटोरी में डालें: अब पकौड़ी वाे बैटर को एक स्टील की छोटी कटोरी लें और उसमें तैयार बैटर भर दें. चाहें तो कटोरी में हल्का-सा तेल लगा सकते हैं, ताकि बैटर आसानी से निकल जाए. कोशिश करें कि कटोरी को पूरा न भरें, वरना वो अंदर से ठीक से नहीं पक पाएगा.

कुकर में रखकर पकाएं: अब कटोरी को सावधानी से गर्म कुकर के अंदर रखें और मीडियम आंच पर करीब 5 से 6 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चेक कर लें कि बैटर अच्छी तरह पक रहा है या नहीं. ध्यान रहे कि कुकर की सीटी पूरे प्रोसेस के दौरान निकली हुई हो.

पकने के बाद टुकड़ों में काटें: जब बैटर पूरी तरह पक जाए तो कटोरी बाहर निकालें और हल्का ठंडा होने दें. इसके बाद इसे प्लेट में पलट दें और चाकू की मदद से मनचाहे आकार के टुकड़ों में काट लें. यही आपके बिना तेल वाले पकौड़े हैं.

चटनी-चाय के साथ लें मजा: अब इन हेल्दी पकौड़ों को हरी चटनी, इमली की चटनी या गर्म चाय के साथ खा सकते हैं. अगर आप तले हुए स्नैक्स से दूरी बनाना चाहते हैं, तो ये तरीका आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि इनका स्वाद और टेक्शचर डीप-फ्राइड पकौड़ों से अलग हो सकता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *