Best Vegetables For Diabetes Control: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं ये देसी सब्जियां, 40 साल एक्सपीरियंस वाले डॉक्टर ने बताया – diabetes control best vegetables 40 Years Experience Endocrinologist MD dr anoop misra diet tips sugar kam karne ka tarika tvism


Best Vegetables For Diabetes Control: डायबिटीज को कंट्रोल में रखना किसी जंग से कम नहीं लगता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सॉल्यूशन आपकी अपनी रसोई में ही छिपा है? शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए हमेशा किसी महंगे या कॉम्प्लिकेटेड डाइट प्लान की जरूरत नहीं होती. दिल्ली में 40 साल एक्सपीरियंस वाले एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. अनूप मिश्रा का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें और सही सब्जियों का चुनाव आपकी सेहत में बड़े बदलाव ला सकता है. कई बार हम बाहरी चीजों के पीछे भागते हैं जबकि देसी और फाइबर से भरपूर सब्जियां ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में किसी दवा से कम काम नहीं करतीं.

रसोई में छिपी सेहत का खजाना

डॉ. अनूप मिश्रा के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकें. लौकी (Bottle Gourd) और तोरई, तुरई, या गिल्की (Sponge Gourd) जैसे विकल्प इसमें सबसे बेस्ट हैं. ये सब्जियां कैलोरी में बहुत कम होती हैं और पचने में बेहद आसान. इन्हें अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाकर आप न केवल अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी काफी हद तक स्टेबल रख सकते हैं.

फाइबर का जादू

सिर्फ कम कैलोरी वाली सब्जियां ही नहीं, बल्कि फाइबर का सही मात्रा में होना भी बहुत जरूरी है. भिंडी (Okra) को डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है. इसमें डाइट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो खाने के बाद ब्लड में शुगर के अब्जॉर्प्शन को धीमा कर देता है.

इसके अलावा कच्चा कटहल भी डायबिटीज मैनेजमेंट में बहुत हेल्पफुल है. बहुत से लोग कटहल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, लेकिन कच्चा कटहल एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.  

छोटे बदलाव से होगा बड़ा असर

डॉ. मिश्रा का कहना है कि डायबिटीज के साथ जीना मतलब खुद को भूखा रखना नहीं, बल्कि सही चीजों का चुनाव करना है. अगर आप अपने खाने में छोटे-छोटे स्वैप्स करते हैं जैसे वाइट राइस या ज्यादा कार्ब्स की जगह फाइबर वाली सब्जियों को ज्यादा जगह देना तो आप काफी बेहतर महसूस करेंगे.

ये सब्जियां न केवल आपको जल्दी तृप्ति का अहसास कराती हैं, बल्कि शुगर स्पाइक्स को भी कंट्रोल में रखती हैं. याद रखें, हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत आपकी थाली से होती है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *