BCI ने जारी किया AIBE-XXI का रिजल्ट, 65.92 छात्र हुए पास  – Bar Council of India declares AIBE results; pass per cent 65.92 ngix 


बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें कुल पास प्रतिशत 65.92 रहा है. शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि AIBE-XXI का आयोजन 7 जून को 60 अलग-अलग शहरों के 292 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए थे. 

इतने छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल 

इसमें बताया गया कि 1,75,701 उम्मीदवारों में से 1,10,909 पुरुष, 64,784 महिला और 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. बयान के अनुसार, परीक्षा के सही तरह से करवाने के लिए और व्यवस्थित ढंग से करवाने के लिए सारी नियमों का पालन किया गया है. 

सुरक्षा के इंतजाम

AIBE-XXI का आयोजन बार काउंसिलऑफ इंडिया की ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन मॉनिटरिंग कमेटी की सीधी देखरेख और मार्गदर्शन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस हिमा कोहली ने की. 

जारी किए गए बयान में कहा गया है कि  रिज़ल्ट की गणना 100 अंकों के आधार पर करने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, मॉनिटरिंग कमेटी ने देखा कि AIBE-XXI परीक्षा पास करने के लिए कट-ऑफ अंक जनरल उम्मीदवारों के लिए 45 और SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए 40 तय किए गए थे, लेकिन प्रश्न पत्र और रिजल्ट समरी की समीक्षा के बाद कमेटी ने सर्वसम्मति से रिजल्ट में बदलाव करने और क्वालिफाइंग अंकों को तीन (3) कम करने का फैसला किया. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *