IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बल्ले से नहीं चला जादू तो गेंद से बना दिया ‘महारिकॉर्ड’ – abhishek sharma creates history best bowling by indian opener in t20i ind vs zim tspoa


भारतीय टीम के स्टार अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I मुकाबले में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले कोई भी भारतीय ओपनर नहीं कर सका था. बल्लेबाजी में सस्ते में आउट होने के बावजूद अभिषेक ने गेंद से जबरदस्त वापसी की और टी20I इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

अभिषेक शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके और भारत की 90 रनों की शानदार जीत के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे. उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली.

अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सभी भारतीय ओपनरों को पीछे छोड़ दिया. इस उपलब्धि के साथ अभिषेक का नाम भारतीय क्रिकेट के दो महान ऑलराउंडरों वीनू मांकड़ और रवि शास्त्री की खास सूची में शामिल हो गया.

भारतीय ओपनरों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
टेस्ट: वीनू मांकड़- 8/52 बनाम पाकिस्तान (1952)
ODI: रवि शास्त्री- 5/15 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1991)
टी20I: अभिषेक शर्मा- 3/17 बनाम जिम्बाब्वे (2026)

मैच की शुरुआत अभिषेक शर्मा के लिए अच्छी नहीं रही. भारतीय ओपनर को तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने 8 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. तब ऐसा लगा कि उनका दिन खराब रहने वाला है. लेकिन गेंद हाथ में आते ही अभिषेक ने पूरी कहानी बदल दी. कप्तान ने उन्हें पार्ट-टाइम स्पिनर के रूप में इस्तेमाल किया और उन्होंने इस भरोसे को पूरी तरह सही साबित किया. अपनी सटीक लाइन-लेंथ और विविधता से उन्होंने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

अभिषेक शर्मा ने लगातार दबाव बनाए रखा और तीन अहम विकेट लेकर मेजबान टीम की वापसी की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं. इससे पहले भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने सिर्फ 29 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल समय में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली.

ईशान किशन ने पहले पारी को संभाला और फिर आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 81 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी ओर तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए. दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 219 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली. यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अभिषेक शर्मा ने तीन विकेट लेकर जीत की पटकथा लिखी. भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 129 रनों पर समेट दिया और टीम इंडिया ने 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज भी अपने नाम कर ली.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *