बिजनौर: बेटे के साथ दवाई लेने जा रही मां का दुपट्टा बाइक के टायर में फंसा, सिर हुआ धड़ से अलग – bijnor accident dupatta stuck in axle woman dies on way to hospital lcln


उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. थाना कोतवाली शहर इलाके में एक कॉलेज के पास एक महिला का दुपट्टा रेहड़े के एक्सल में फंस गया. दुपट्टा अचानक तेजी से खिंचने के कारण महिला के गले में बुरी तरह लिपट गया. हादसा इतना गंभीर था कि महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

मृतका की पहचान सुमन देवी (50 साल), पत्नी बाबूराम के रूप में हुई है. वह हल्दौर थाना इलाके की रहने वाली बताई गई है.  सुमन देवी अपने बेटे के साथ दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रही थीं.

बताया गया कि दोनों रेहड़े से अस्पताल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान Roots कॉलेज के पास अचानक सुमन देवी का दुपट्टा रेहड़े के टायर और एक्सल की तरफ चला गया और उसमें फंस गया.

दुपट्टा खिंचते ही गले में लिपटा, नहीं मिल सका संभलने का मौका  

दुपट्टा वाहन के घूमते हिस्से में फंसने के बाद तेजी से खिंचा और महिला के गले में लिपट गया. देखते ही देखते स्थिति बेहद गंभीर हो गई. हादसे में महिला की गर्दन पर इतना तेज दबाव पड़ा कि उनकी गर्दन धड़ से अलग हो गई.

अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. महिला के साथ मौजूद उनका बेटा भी घटना से स्तब्ध रह गया.

दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को मिली सूचना 

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही थाना कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

पुलिस ने महिला की पहचान और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी. देखें VIDEO:- 

पुलिस ने शुरू की जांच 

पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह महिला के दुपट्टे का रेहड़े के एक्सल में फंसना सामने आया है.

घटना ने एक बार फिर चलते वाहनों में लंबे और ढीले दुपट्टे, कपड़े या अन्य वस्तुओं के फंसने से होने वाले गंभीर हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. विशेष रूप से दोपहिया या खुले वाहनों से यात्रा करते समय दुपट्टे और अन्य ढीले कपड़ों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *