दर्द-ए-दिल सुनाने के बाद 16 साल छोटी एक्ट्रेस संग नाचे पवन सिंह, लगाए ठुमके, Video – pawan singh dance with jannat zubair after breakup story fans reacted video bhojpuri bawaal tmovb


भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों ‘भोजपुरी बवाल’ शो में नजर आ रहे हैं. शो में पवन सिंह का जलवा देखने को मिल रहा है. दुनिया ने हमेशा उनका दबंग अंदाज देखा है. पर असल में पावर स्टार का भी दिल टूटा है. शो में उन्होंने अपनी अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र किया है. खास बात ये है कि दर्द-ए-दिल बंया करने के बाद उन्होंने डांस भी किया. 

जन्नत संग नाचे पवन 
भोजपुरी शो में पवन सिंह ने जन्नत जुबैर संग अपनी अधूरी लव स्टोरी शेयर की. उन्होंने कहा कि वो जिससे प्यार करते थे, उन्हें उसे आई लव यू बोलने में डेढ़ साल लग गए थे. पवन सिंह ने बताया कि फिर वो प्यार खत्म हो गया और उन्होंने जिसे चाहा, उन्हें वो मिला नहीं. अपनी अधूरी मोहब्बत का जिक्र करते हुए वो इमोशनल भी हो गए. 

हालांकि, पवन सिंह खुद दर्द झेल सकते हैं, लेकिन अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं होने देते हैं. उन्हें पता था कि उनकी बातें सुनकर उनके फैन्स को दर्द हुआ होगा. इसलिए उन्होंने फौरन अपना मूड ठीक किया और जन्नत संग डांस करने लगे. पवन सिंह ने जन्नत संग राजाजी के दिलवा पर जमकर डांस किया. पवन सिंह के किलर मूव्स और एक्सप्रेशन देखकर उनके फैन्स का दिल खुशी से झूम उठा है. जन्नत भी पावर स्टार संग मस्तमौला अंदाज में डांस करती दिखीं. 

फैन्स ने किया रिएक्ट 
जन्नत और पवन सिंह को साथ में डांस करता देख फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. एक फैन ने कहा कि गजब भइया. दूसरे ने कहा कि कमाल हो गया भइया. अन्य ने लिखा कि एक नंबर डांस. कुछ लोगों ने कहा कि फायर. कई लोगों ने डांस वीडियो पर फायर और हार्ट इमोज बनाकर प्यार लुटायाय. 

बता दें कि पवन सिंह, अक्षरा सिंह को डेट कर रहे थे. दोनों के ब्रेकअप की खबर ने भोजपुरी सिनेमा में हलचल मचा दी थी. अक्षरा से ब्रेकअप के बाद उन्होंने ज्योति सिंह संग शादी रचाई, लेकिन उनका ये रिश्ता नहीं चला. दोनों का तलाक केस कोर्ट में है. पवन सिंह का कहना है कि फिलहाल वो सिंगल लाइफ जी रहे हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *