‘धौंस के आगे नहीं झुकेंगे…’, अरब सागर में US ऑपरेशन के बीच ईरान की दो टूक – iran us arabian sea operation pezeshkian warning ntc dhrj


अरब सागर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर से रात में उड़ान गतिविधियां जारी हैं. इसी बीच ईरान से सख्त बयान आया है.  राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ‘ईरान किसी की धौंस के आगे नहीं झुकेगा’. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई हमला हुआ, तो उसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन (CVN 73) पर रात में उड़ान गतिविधियां की गईं. यह एयरक्राफ्ट कैरियर इस समय अरब सागर में है. अमेरिकी नौसैनिकों ने रात के दौरान विमान उड़ाने का अभ्यास किया. अमेरिकी कमांड ने इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं. इनमें एयरक्राफ्ट कैरियर से रात में विमानों के उड़ान भरने की गतिविधियां दिखाई गई हैं. इस सैन्य हलचल के बीच ईरान ने तीखा पलटवार किया है.

प्रेस टीवी के मुताबिक, पेजेशकियन ने साफ कहा कि देश किसी के दबाव या धौंस के आगे कभी नहीं झुकेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई हमला हुआ, तो उसका करारा जवाब मिलेगा. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अरब सागर में अमेरिकी नौसेना की गतिविधियां तेज हुई हैं. 

इराक को लेकर भी ईरान ने साफ किया रुख

इसी बीच ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने इराक को लेकर भी अपना रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि ईरान इराक के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देता. गालिबाफ के मुताबिक, अगर इराक की सरकार और सशस्त्र गुटों के बीच कोई समझौता होता है, तो ईरान उसका समर्थन करेगा. यानी ईरान इराक में होने वाले ऐसे समझौते के खिलाफ नहीं है.

ईरान का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अरब सागर में अमेरिकी नौसेना की गतिविधियां सामने आई हैं.
 

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *