जयपुर में छात्रों का हंगामा, NTA के सेंटर पर बत्ती गुल की वजह से एग्जाम छूटा – jaipur ayush pg entrance exam power cut chaos nta online test NTC APDY


जयपुर के सत्य साईं कॉलेज में ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से हंगामा मच गया. NTA द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थी पेपर बीच में छोड़कर बाहर आ गए.

पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होनी थी, लेकिन 10.15 बजे ही बिजली गुल हो गई. बिजली नहीं आने के कारण परीक्षा प्रभावित हुई. पहली पारी में बिजली गुल होने के बावजूद व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी, जिसका असर दूसरी पारी की परीक्षा पर भी पड़ा.

दूसरी पारी में भी बड़ी लापरवाही देखने को मिली. लाइट नहीं होने के चलते ऑनलाइन परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक होना था, लेकिन करीब 3 बजे तक भी अभ्यर्थी बाहर बैठे रहे.

जनरेटर से भी नहीं बना काम

हैरानी की बात यह रही कि बिजली गुल होने पर कॉलेज के जनरेटर को चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें डीजल नहीं था. इसके बाद दूसरा जनरेटर मंगाया गया, लेकिन वह भी तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो सका. फिर तीसरा जनरेटर मंगवाया गया, लेकिन उससे भी अभी तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *