‘नंदीग्राम से नबान्न’ CM शुभेंदु के सियासी सफर पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल, बंगाल में हलचल – West bengal durga puja pandal on cm suvendu adhikari political career ntc acwi


पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हिंदू महासभा की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा में CM शुभेंदु अधिकारी के जीवन और राजनीतिक सफर को एक खास अंदाज में दिखाया जाएगा. पूजा की थीम ‘नंदीग्राम से नबान्न: बुबाईर जययात्रा’ रखी जाएगी. 

आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस पंडाल में शुभेंदु के बचपन, राजनीति में प्रवेश, विभिन्न आंदोलनों के दौरान उनके संघर्ष और उनके मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को मॉडल, तस्वीरों, फ्लेक्स पैनल और चित्रों के माध्यम से दिखाया जाएगा. 

आयोजकों के मुताबिक, पंडाल में शुभेंदु अधिकारी की एक छोटी तस्वीर के साथ उनके पूरे सियासी सफर पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी. पंडाल को एक विजुअल कहानी बयां करने के लिहाज से तैयार किया जाएगा. रूबी क्रॉसिंग पर होने वाली इस पूजा में पारंपरिक बंगाली पटचित्र कला समेत और भी नई कलात्मक चीजें दिखाई जाएंगी. आयोजकों को उम्मीद है कि इस अनोखी थीम के कारण पंडाल में बड़ी संख्या में लोग आएंगे. 

यह भी पढ़ें: अन्नपूर्णा योजना का बजट बढ़ेगा, ज्यादा महिलाओं को मिलेंगे 3-3 हजार रुपये: CM शुभेंदु का ऐलान

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी है. दुर्गा पूजा को लेकर वित्तीय अनुदान नीति को आवश्यकता आधारित बनाने पर विचार किया जा रहा है. इसके तहत 10 लाख रुपये से कम बजट वाली छोटी समतितियों को ही मदद देने पर विचार किया जा रहा है. साथ ही, दुर्गा पूजा में ड्यूटी कर रहे पुलिस और होमगार्ड कर्मयों को 10 दिन की अतिरिक्त छुट्टी देने का भी फैसला किया गया है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *