हापुड़ में खनन माफिया का कहर: RSS नेता को ट्रैक्टर से कुचला, मौत के बाद तनाव – RSS Leader Satish Chaudhary Dies In Hapur After Illegal Mining Tractor Hits Him lclam


Uttar Pradesh News: हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर गांव में देर शाम मिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सपनावत खंड के सहसंपर्क प्रमुख सतीश कुमार (50 वर्ष) को टक्कर मार दी. घर के बाहर खड़े सतीश को टक्कर मारने के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और उन्हें लगभग 30 से 35 मीटर तक घसीटता ले गया. इलाज के दौरान सतीश चौधरी की अस्पताल में मृत्यु हो गई. भागने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक कलीम भी घायल हो गया. परिजनों के रंजिश और हत्या के आरोपों के बीच दो संप्रदाय का मामला होने से गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.

पुराणी रंजिश और हत्या का आरोप

सतीश के भतीजे मनोज कुमार और परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर खनन माफिया से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि गांव में रातभर अवैध खनन के तेज रफ्तार ट्रैक्टर दौड़ते हैं, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था. इसी रंजिश के चलते सतीश पर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी हत्या की गई.

हादसे के बाद ट्रैक्टर पलटा

घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा किया, तो चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया. इस हादसे में घुंघराला गांव निवासी चालक कलीम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है.

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा

हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *