घूस में चांदी की अंगूठी… सरकारी बाबू को ACB ने रंगे हाथ दबोचा – Sanitation inspector caught accepting silver ring as bribe ntc rmxk


महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक सेनेटरी इंस्पेक्टर (स्वच्छता निरीक्षक) को स्थानीय कारोबारी से रिश्वत के रूप में चांदी की अंगूठी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सेनेटरी इंस्पेक्टर की पहचान पांडुरंग वासुदेव नाटेकर के रूप में हुई है. अभी वे कुडाल नगर पंचायत में तैनात हैं.

अधिकारियों का कहना है कि एक शख्स ने अपनी दुकान में आभूषण का कारोबार शुरू करने के लिए एनओसी लेने के लिए नाटेकर से संपर्क किया था. आरोप है कि काम कराने के बदले नाटेकर ने करीब 1,200 रुपये मूल्य की चांदी की अंगूठी की मांग की.

शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और शुक्रवार को नाटेकर को रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ लिया. इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कुडाल पुलिस थाने में नाटेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *