Headlines

भारत में बहुत महंगा है iPhone Duo, इस देश में 70,000 रुपये होंगे सेव – iPhone Duo price In India so high Bangkok price low and save 70000 ttecr


Apple का पहला फोल्ड हैंडसेट आ चुका है, जिसका नाम iPhone Duo है. बहुत से लोगों को इस हैंडसेट का इंतजार था, लेकिन इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 2.99 लाख रुपये है. 

अब सवाल आता है कि इस हैंडसेट को क्या सस्ते दाम में भी खरीदा जा सकता है. दरअसल, भारत के अलावा iPhone Duo को दुनिया के कई देशों में सेल किया जाएगा, जहां अलग-अलग टैक्स सिस्टम की वजह से कीमत कम और ज्यादा हो सकती है. 

iPhone Duo सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो बैंकॉक ट्रिप का प्लान बना सकते हैं. वहां आपको iPhone Duo पर करीब 70 हजार रुपये तक की सेविंग करने का मौका मिलेगा. इन 70 हजार रुपये में बैंकॉक की एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं. 

भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये

iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये होगी. वहीं, थाइलैंड में iPhone Duo की कीमत 78,999 थाई भाट है. भारतीय करेंसी में इसको कंवर्ट करेंगे तो 2.30 लाख रुपये होती है. यहां इसका मतलब ये नहीं है कि आपको सीधे 70 हजार रुपये की सेविंग होगी. 

70 हजार की सेविंग में कर सकेंगे ये काम 

बैंकॉक जाने के लिए यूजर्स को फ्लाइट टिकट और होटल आदि की टिकट लेनी होगी. अब ये 70 हजार रुपये जो सेव हो रहे हैं, वे आने जाने में खर्च हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन करेगा 8,000 रुपये वाले डिवाइस का काम! ऐसे करें इस्तेमाल

23 अक्टूबर को सेल शुरू होगी 

बैंकॉक अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तब वहां जाकर खुद के लिए iPhone Duo को खरीद सकते हैं. ग्लोबल मार्केट में 23 अक्तूबर से iPhone Duo की सेल शुरू होगी. कई भारतीय घूमने के साथ वहां जाकर iPhone Duo को खरीद सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश

30 हजार रुपये है फ्लाइट टिकट 

बैंकॉक जाने के लिए एक तरफ की फ्लाइट टिकट की कीमत करीब 25 -30 हजार रुपये तक है. ऐसे में आप आसानी से आना जाना सकते हैं. साथ ही वहां कोई किफायती होटल देखकर रह भी सकते हैं. 

iPhone Duo को ऐपल ने बुधवार को ही लॉन्च किया है और जल्द ही इसकी सेल शुरू होगी. कंपनी ने इसको चार वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 4.5 लाख रुपये है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *