Headlines

How to Roast Chana at Home: बाजार जैसे कुरकुरे भुने चने बनाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीका, मिनटों में होगा तैयार – how to roast chana at home roasted bhuna chana recipe salt crispy chickpeas in kadai healthy tasty sancks tmovx


How to Roast Chana at Home: हल्की भूख लगने पर लोग स्नैक के तौर भुना चना खाना पसंद करते हैं. ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं. चने में प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इन्हें एक हेल्दी स्नैक बनाते हैं. आमतौर पर लोग बाजार से भुने चने खरीदकर खाते हैं लेकिन आप चाहें तो इन्हें घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. घर पर बने भुने चने ताजे और टेस्टी होते हैं और इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से हल्का मसालेदार भी बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं बाजार जैसे कुरकुरे भुने चने घर पर बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कटोरी काले चने
1 से 1½ कटोरी नमक
2 चुटकी हल्दी पाउडर
4 बड़े चम्मच पानी

घर पर बाजार जैसे रोस्टेड चने कैसे बनाएं?

  1. भुने चने बनाने के लिए सबसे पहले काले चनों को एक बाउल में लें. इसमें 4 बड़े चम्मच पानी, थोड़ा-सा नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब बाउल को ढककर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें. इससे चनों में मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाएगा.
  2. अब एक कड़ाही गैस पर रखें और इसमें नमक डालकर तेज आंच पर गर्म करें. नमक को लगातार चलाते रहें, ताकि यह अच्छी तरह गर्म हो जाए. जब नमक गर्म हो जाए तो इसमें तैयार किए हुए काले चने डाल दें.
  3. चनों को लगातार चलाते हुए लगभग 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें. इसके बाद गैस धीमी कर दें और चनों को अच्छी तरह भूनते रहें. कुछ देर बाद चने हल्के फूलने और फूटने लगेंगे. इससे चने अंदर से भी अच्छी तरह कुरकुरे हो जाएंगे.
  4. लगभग 5 मिनट तक भूनने के बाद चनों को नमक से अलग कर लें और एक बाउल में निकाल लें. आपके टेस्टी और कुरकुरे भुने चने तैयार हैं. इन्हें आप हल्की भूख लगने पर स्नैक के तौर पर खा सकते हैं.

इसे बातों का रखें ध्यान

  • चनों में ज्यादा पानी न डालें, वरना वे अच्छी तरह कुरकुरे नहीं होंगे.
  • चनों को मसाले और पानी में मिलाने के बाद लगभग 10 मिनट ढककर रखें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
  • कड़ाही में डालने वाला नमक अच्छी तरह गर्म होना चाहिए, तभी चने ठीक से रोस्ट होंगे.
  • चनों को नमक में डालने के बाद लगातार चलाते रहें, ताकि वे एक जगह से जलें नहीं.
  • शुरुआत में मध्यम आंच रखें और बाद में आंच धीमी कर दें.
  • चनों को ज्यादा देर तक न भूनें, वरना उनका स्वाद कड़वा हो सकता है.
  • तैयार चनों को नमक से अच्छी तरह अलग करके ही सर्व करें.
  • चनों को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें, ताकि वे लंबे समय तक कुरकुरे रहें.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *