कानपुर में डॉक्टर की जगह ड्राइवर ने किया मरीजों का इलाज, वीडियो वायरल
कानपुर के एक सरकारी अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ बड़ा खिलवाड़ देखने को मिला, जहाँ जनरल मेडिसिन विभाग के हेड और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की जगह उनका ड्राइवर ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज कर रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
