‘यूक्रेन युद्ध दुनिया के लिए चिंता का विषय’, UNGA में बोले जयशंकर – United nation genenal assembly foreign minister s jaishankar address ntc acwi


विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से हुई थी. 

जयशंकर ने कहा कि इसके बावजूद आज भी संघर्ष और टकराव दुनिया की सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है. उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा कि शांति बनाए रखने में नाकामी से न सिर्फ सुरक्षा कमजोर होती है, बल्कि विकास और प्रगति की रफ्तार पर भी असर पड़ता है. उन्होंने कहा कि आज की वैश्वीकृत दुनिया में किसी एक हिस्से में होने वाले जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है. 

जयशंकर ने साफ कहा कि कमर्शियल शिपिंग और समुद्री कर्मचारियों को निशाना बनाना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा, खासकर अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरते समय. उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. 

यूक्रेन में जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह जंग अब पांचवे साल में पहुंच गई है और यह बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों में अब अंतहीन युद्ध की समाप्ति होनी चाहिए. 

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *