‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की कास्टिंग का ऐलान होते ही फैंस को शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच टकराव की उम्मीद थी. पहले एपिसोड में दोनों के बीच ज्यादा भिड़ंत नहीं दिखी, लेकिन दूसरे एपिसोड में ड्रामा काफी बढ़ गया. शहजाद और स्वरा एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए, यहां तक कि शहजाद ने स्वरा के पति फहाद अहमद का भी जिक्र कर दिया.
स्वरा-पूनावाला में बहस
एपिसोड के दौरान होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से पूछा कि वो स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे. शहजाद ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, मेरा स्वर दबाने वाला कोई मां का लाल पैदा नहीं हुआ. इस पर स्वरा जोर से हंस पड़ीं. शहजाद ने आगे कहा, मैं इग्नोर करता हूं. स्वरा ने कहा कि इग्नोर करने का मतलब होता है भाव ना देना, जो मैं कर रही हूं. यहां से उनकी तीखी बहस शुरू हो जाती है. स्वरा ने शहजाद से कहा, ये चुनाव नहीं है. फिर उन्होंने उनके राजनीतिक करियर पर तंज कसा और बोलीं- इनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला है.
शहजाद चुप नहीं बैठे और उन्होंने स्वरा पर पलटवार किया. शहजाद ने कहा कि मेरे करियर की चिंता मत कीजिए. आप अपने हसबैंड को जीता दीजिए. इसके बाद स्वरा ने कहा कि मैं इस कीचड़ मट्टी को एंटरटेन नहीं करूंगी.
शो शुरू होते ही शहजाद और स्वरा की फाइट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले एपिसोड कैसे होंगे. शो के पहले ही दिन दोनों के तेवर देखने को मिले. स्वरा और शहजाद के अलावा तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी भी शो में बतौर कंटेस्टेंट्स आई हैं. इससे पहले दोनों को भोजपुरी बवाल में देखा गया था.
भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप यादव ने अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीता है. अब देखते हैं कि राइज एंड फॉल में वो क्या कमाल करते हैं.
—- समाप्त —-
