प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग और ग्राइंडर का रहस्य… प्रेमानंद के शिष्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे – premanand maharaj disciple deepak Lodhi suicide cctv video postmortem report bleeding grinder private part injury tvisu


वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में अब कुछ नए खुलासे हुए हैं. दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. अब इस मामले में वृंदावन के सीओ संदीप कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी जांच के बाद यह घटना पहली नजर में आत्महत्या लगती है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने शिकायत कर जांच की मांग की है.

सीओ संदीप कुमार ने बताया कि दीपक लोधी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक की मौत बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण हुई है. हालांकि ये ब्लीडिंग किस वजह से हुई है, इसके बारे में एक्सपर्ट ही बता पाएंगे. लेकिन गिरने की वजह से भी उन्हें गंभीर चोटें आई थीं. इस वजह से भी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है.

सीओ ने आगे बताया कि जिस कमरे में दीपक लोधी रहते थे, वहां से एक ग्राइंडर बरामद हुआ है. साथ ही, मृतक के प्राइवेट पार्ट कटने के साक्ष्य भी सामने आए हैं. उन्होंने कहा है कि यह घटना कैसे और क्यों हुई, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल दीपक लोधी का अंतिम संस्कार वृंदावन में कर दिया गया है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *