RCB vs MI, IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, मुंबई को दिया पहले बैटिंग का न्योता – rcb vs mi live cricket score ipl 2026 indian premier league match aksp


आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. ये मैच रायपुर में हो रहा है. जहां टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी जारी है. इस मैच का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें…

प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होगा. RCB इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की स्थिति और भी मुश्किल है. टीम के पास अब गलतियों की लगभग कोई गुंजाइश नहीं बची है और हर मैच करो या मरो जैसा बन चुका है.

फिल साल्ट की उंगली की चोट RCB के लिए परेशानी बनी हुई है. उनकी गैरमौजूदगी में टीम का टॉप ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आया है. जैकब बेथेल अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम का मिडिल ऑर्डर रहा है. सूर्या, हार्दिक और तिलक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 19 मैच जीते हैं जबकि RCB को 16 जीत मिली हैं. हालांकि हाल के वर्षों में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *