‘It’s done, bro…’ स्टालिन के परिसीमन बिल समर्थन के बाद बीजेपी का राहुल गांधी पर तंज – bjp mocks rahul gandhi after congress fails to convince mk stalin on delimitation bill ntc apdy


केंद्र के परिसीमन बिल के विरोध में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने की कांग्रेस की कोशिश सफल नहीं हो सकी. इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दो दशक पुराने सहयोगी डीएमके को छोड़ दिया है. बीजेपी नेता बीवाई विजयेंद्र ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया.

विजयेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी और उनकी ‘कॉमिकल टूर पार्टी’ पर तंज कसते हुए कहा, ‘इट्स डन, ब्रो.’ उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से स्टालिन को अपना ‘भाई’ बताते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें छोड़ देते हैं.

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डीएमके के साथ दो दशक पुराने गठबंधन से भी किनारा कर लिया, जबकि कांग्रेस ने गठबंधन की ताकत के दम पर ही कई सीटों पर जीत हासिल की थी. उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल का विरोध दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए उनके हितों को दांव पर लगा रही है.

स्टालिन से मुलाकात

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं ने चेन्नई में एमके स्टालिन से मुलाकात की. करीब एक घंटे 20 मिनट चली बैठक में कांग्रेस नेताओं ने स्टालिन से परिसीमन विधेयक पर डीएमके का समर्थन वापस लेने की अपील की. हालांकि, बैठक के बाद भी स्टालिन अपने रुख पर कायम रहे. डीएमके ने शनिवार को प्रस्तावित कानून का समर्थन करने का ऐलान किया था. पार्टी का कहना है कि उसका रुख ‘परिसीमन के खिलाफ’ नहीं, बल्कि ‘ सही परिसीमन’ के पक्ष में है.

स्टालिन ने बताया क्यों नहीं कर सकते बिल का विरोध

स्टालिन ने बैठक में कहा कि प्रस्तावित कानून में डीएमके की दो प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है. हालांकि, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बैठक में कुछ अन्य चिंताएं भी सामने रखीं. इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल में खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शामिल थे.

स्टालिन ने सभी नेताओं का अपने आवास पर स्वागत किया और उन्हें शॉल भेंट किए. बैठक से पहले राहुल गांधी ने स्टालिन को गले भी लगाया. बैठक का मकसद उन्हें यह समझाना था कि परिसीमन की प्रक्रिया से देश का चुनावी नक्शा बदल सकता है और बीजेपी को फायदा हो सकता है, लेकिन स्टालिन ने बिल पर अपना रुख नहीं बदला.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *