BSE पर आ गया NSE स्टॉक … लिस्ट होते ही घंटेभर में 1 करोड़ शेयर ट्रेड! – NSE Stock On BSE 1 crore share trade in just one hours after market debut tutc


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के शेयर (NSE Share) का मार्केट डेब्यू हो गया है. गुरुवार को ये पब्लिक सेक्टर की कंपनी बन गई और बीएसई पर इसकी ट्रेडिंग शुरू हुई. बता दें कि अपने इश्यू प्राइस से 1 फीसदी से भी कम प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद ये स्टॉक अचानक 5 फीसदी तक उछल गया. खास बात ये है कि लिस्टिंग के बाद करीब घंटेभर में ही 1 करोड़ के आसपास एनएसई शेयर ट्रेड हुए. 

सुस्त लिस्टिंग के बाद लगाई दौड़
शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बड़ी गिरावट आई. सेंसेक्स-निफ्टी खुलने के साथ ही क्रैश हो गए. लेकिन बाजार में भूचाल के बीच देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के शेयर लिस्ट हुई. इनकी लिस्टिंग सुस्त रही और 1785 के इश्यू प्राइस की तुलना में ये 1800 रुपये पर लिस्ट हुआ और फिर एक झटके में NSE Stock 5 फीसदी तक उछलकर 1878 रुपये तक गया. हालांकि, फिर इसकी रफ्तार धीमी पड़ी, फिर भी BSE पर ये खबर लिखे जाने तक 3.36% बढ़कर 1,845 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

घंटेभर में ही 1 करोड़ शेयर ट्रेड!
बीएसई पर ट्रेडिंग के लिए आए एनएसई के शेयर की लिस्टिंग भले ही सुस्त रही हो, लेकिन इसे डेब्यू के साथ ही जोरदार ट्रेडिंग देखने को मिली. रिपोर्ट्स की मानें, तो NSE IPO List होने के बाद इसके शेयरों में एक घंटे के भीतर ही करीब 98 लाख से ज्यादा शेयर ट्रेड हुए. इन ट्रेड की कुल वैल्यूएशन करीब 1800 करोड़ रुपये के आसपास रही. 

टॉप-10 कंपनियों में हुई शामिल 
NSE के IPO का शेयर मार्केट में डेब्यू होने क साथ ही इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन NSE MCap उछलकर 4.56 लाख करोड़ रुपये हो गया. इस आंकड़े के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भारत की 10वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. ये हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), इंफोसिस लिमिटेड (Infosys), सन फार्मा (SunPharma), टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Ltd) और कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (Kotak Mahindra Bank) जैसी बड़ी कंपनियों से आगे है.

NSE IPO पर एक नजर 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का IPO बीते 17 सितंबर को आम निवेशकों के लिए खोला गया था और इसमें 21 सितंबर तक बोलियां लगाई गई थीं. 22,569 करोड़ रुपये साइज वाले इस बड़े आईपीओ को तीन दिनों में 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसके इश्यू प्राइस की बात करें, तो ये 1700-1785 रुपये था. QIB का हिस्सा 12.68 गुना, NII कैटेगरी 6.55 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.39 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था. 

गौरतलब है कि इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है, बल्कि एनएसई ने ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 12,64,36,650 शेयर बेचे हैं. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सफर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *