Desi Ghee Kitchen Trick: देसी घी भारतीय खाने का सबसे अहम हिस्सा है और इसका इस्तेमाल खाने के साथ-साथ स्किन केयर में भी किया जाता है. कुछ लोग घर पर ही ताजा देसी घी निकालते हैं तो कुछ पैकेट वाला खरीदकर लाते हैं. कई बार देसी घी को डिब्बे या बोतल से निकालने में काफी दिक्कत होती है, जब वो नीचे तली पर या फिर कोनों में जम जाता है. कई बार देसी घी डिब्बों के कोनों में इस कदर चिपक जाता है कि चम्मच से निकालने पर भी वो निकलता नहीं है.
तब लोग काफी परेशान हो जाते हैं कि आखिर घी को निकाला कैसे जाए, कई उसे गर्म पानी में रख देता है तो कुछ लोग तो सीधा गैस पर प्लास्टिक बोतलों को गर्म करने लगते हैं, इससे बोतल भी खराब हो जाती है और घी भी बाहर नहीं आता है. खासकर जब कंटेनर में घी की थोड़ी-सी मात्रा बची हो, तो उसे निकालने के चक्कर में काफी घी अंदर ही रह जाता है.
ऐसे में कई लोग बचा हुआ घी फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप तुरंत बिना ज्यादा मेहनत चिपके हुए घी को बाहर निकाल लेंगे. इस ट्रिक के लिए आपको किसी सामान की भी जरूरत नहीं है और मिनटों में इसका असर देखेंगे.
सबसे खास बात यह है कि घी गर्म तापमान में पिघल जाता है और ठंडा होने पर दोबारा जमकर सॉलिड हो जाता है. इसी खासियत का इस्तेमाल करके आप कंटेनर में चिपके घी को आसानी से निकाल सकते हैं.
फ्रिज वाली ट्रिक आएगी काम
अगर प्लास्टिक की बोतल या किसी डिब्बे में घी चिपक गया है, तो पहले उसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडा होने पर घी अच्छी तरह जम जाएगा. इसके बाद कंटेनर को हल्का-सा दबाने या किनारों से धीरे-धीरे निकालने पर जमा हुआ सारा घी आसानी से बाहर आ सकता है.
अगर बोतल का मुंह छोटा है, तो घी जमने के बाद कंटेनर को उल्टा करके हल्का झटका देने की बजाय किसी साफ चम्मच या स्पैटुला से किनारों से निकालें. इससे घी आसानी से निकल जाएगा और कंटेनर के अंदर कम से कम हिस्सा बचेगा.
बचा हुआ घी फेंकने की जरूरत नहीं
कंटेनर में थोड़ा घी बचने पर उसे फेंकने के बजाय इस ट्रिक से निकालकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे घी की बर्बादी भी कम होगी और छोटी-सी मात्रा भी काम आ जाएगी.
इन बातों का रखें ध्यान
अगर घी वाले कंटेनर को फ्रिज में रख रहे हैं, तो उसे साफ और ढक्कन बंद करके ही रखें. निकालते समय साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.
देसी को हमेशा कांच के ही जार में रखना चाहिए, क्योंकि इससे उसे निकालने में बिल्कुल परेशानी नहीं होती है और थोड़ा-सा भी घी बर्बाद नहीं होता है.
—- समाप्त —-
