Easy Trick To Shell Green Peas: मटर कितने किलो भी हो, छीलने में नहीं लगेंगे घंटे, अपनाएं ये आसान ट्रिक; मेहनत होगी आधी – how to shell green peas fast at home in winters easy kitchen trick matar chilne ka asaan tarika tvist


Easy Trick To Shell Green Peas: सर्दियों में खूब सारी हरी सब्जियां आती हैं. इनमें पालक से लेकर मेथी और बथुआ तक शामिल है. लेकिन इन सबके बीच एक सब्जी ऐसी होती है, जो सभी चीजों में डाली जाती है. अगर आपके दिमाग में हरे धनिए का नाम आ रहा है, तो आप गलत हैं. हम जिसकी बात कर रहे हैं कि वो हरा धनिया नहीं, बल्कि छोटे-छोटे दानों वाली मीठी-मीठी मटर है. सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी हरी मटर दिखने लगती है. इस मौसम में मटर की सब्जी, मटर पुलाव, पराठे और कचौड़ी खाने का अलग ही मजा है. यही वजह है कि लोग एक साथ 2-3 किलो मटर खरीदकर घर ले आते हैं, ताकि कई दिनों तक इसका इस्तेमाल कर सकें. मटर खाना तो सबको पसंद होता है, लेकिन इसका मजा तब किरकिरा हो जाता है, जब मटर छीलने की बारी आती है.

थोड़ी-सी मटर छीलने में ही बहुत टाइम लग जाता है. ऐसे में अगर ज्यादा मटर छीलनी हो तो घंटों बैठकर दाने निकालते-निकालते हाथ दर्द करने लगते हैं और मन भी ऊब जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. एक आसान ट्रिक की मदद से आप 2-3 किलो नहीं बल्कि कितने किलो मटर भी आसानी से छील सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो ट्रिक.

1. सबसे पहले मटर को हल्का गर्म करें: मटर छीलने का काम आसान बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें पानी गर्म करें. जब पानी उबलने के करीब पहुंच जाए, तो गैस बंद कर दें. अब इसमें मटर डाल दें और बर्तन को ढक्कन से ढक दें. मटर को इस गर्म पानी में करीब 2 से 3 मिनट तक रहने दें.

इससे मटर की फलियों का छिलका थोड़ा सॉफ्ट हो जाएगा और दाने निकालना आसान हो जाएगा. ध्यान रखें कि पानी को बहुत ज्यादा उबालना नहीं है और मटर को लंबे समय तक गर्म पानी में नहीं छोड़ना है.

2. अब तुरंत ठंडे पानी में डाल दें: गर्म पानी में रखने के बाद मटर की फलियों को निकाल लें. अब इन्हें तुरंत एक बर्तन में रखे ठंडे पानी में डाल दें. गर्म और ठंडे पानी के इस बदलाव से फलियों की पकड़ ढीली पड़ जाती है. इससे मटर के छिलके आसानी से खुलने लगते हैं. आपको फलियों को बार-बार नाखून से कुरेदने या ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

3. हल्का दबाते ही बाहर आ जाएंगे मटर के दाने: अब बारी है मटर छीलने की. ठंडे पानी से फलियां निकालें और उन्हें हल्के हाथों से दबाएं या थोड़ा मोड़ें. आप देखेंगे कि फलियों के अंदर मौजूद मटर के दाने आसानी से बाहर निकलने लगेंगे. इस तरह एक-एक फली को नाखून से खोलने की मेहनत काफी कम हो जाएगी. खास बात ये है कि आपको लगातार उंगलियों पर जोर भी नहीं लगाना पड़ेगा.

3 से 5 किलो मटर भी छीलना होगा आसान
अगर आप घर में ज्यादा मटर खरीदकर लाते हैं या सर्दियों के लिए मटर स्टोर करना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके काफी काम आ सकता है. जहां पहले 1-2 किलो मटर छीलने में काफी समय लग जाता था, वहीं इस ट्रिक की मदद से 3 से 5 किलो मटर छीलने का काम भी आसान हो सकता है.

मटर के दाने निकालने के बाद उन्हें साफ पानी से धो लें और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें या स्टोर करें. इस छोटे से किचन हैक से मटर छीलने में लगने वाली मेहनत और समय दोनों कम किए जा सकते हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *