Film Wrap: सपना चौधरी की टूटेगी शादी? पति हर्ष से तंग भारती, रहेंगी अलग! – sapna choudhary divorce speculation bharti singh marriage trouble inder kaur death filmwrap tmovh


मंगलवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में सपना चौधरी की मैरिड लाइफ चर्चा में रही. पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत की न्यूज ने इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है. भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों को गलत बताया है. जानें और क्या खास हुआ.

6 साल की शादी-2 बच्चे, पति के लिए खत्म सपना चौधरी का प्यार, बोलीं- यादें धुंधली हो गईं
 
हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने कहा कि मां की तरह आत्मा से कोई और आपको प्यार नहीं कर सकता. पति वीर साहू संग झगड़ों पर भी एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. सपना ने कहा कि पति को मनाने, उससे लड़ने का उनके पास टाइम नहीं है. उन्होंने बताया कि पति से वो प्यार नहीं करती हैं. 6 साल में शादी की यादें धुंधली हो गई हैं.

शादी से किया इनकार, पंजाबी सिंगर इंदर कौर को गनपॉइंट पर किया किडनैप, नहर में म‍िली लाश

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर दी गई है. 19 मई को उनका शव नीलो नहर में मिला. 29 साल की इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था. परिवार का कहना है कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव इंदर पर बना रहा था. मना करने पर उसने सिंगर को किडनैप कर लिया था. फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग गया. 

ट्विशा-दीपिका केस पर बोलीं कंगना रनौत- शादी कर बेटियों को छोड़ने के लिए बदनाम है हमारा समाज

कंगना रनौत ने ट्विशा शर्मा और दीपिका केस पर पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा- शादीशुदा महिलाओं को लेकर हर दिन शॉकिंग खबरें आ रही हैं. इनमें से कई यंग पढ़ी लिखी महिलाओं ने अपने पेरेंट्स से मदद मांगी. अनहोनी होने से पहले वो इस घुटन भरी जिंदगी से बाहर निकलना चाहती थीं. लेकिन भारतीय समाज शादी के बाद बेटियों को छोड़ने के लिए बदनाम है. मेरी महिलाओं को सलाह है कि शादी तभी करो जब आत्मनिर्भर हो जाओ. 

सनी देओल से टकराएंगे यश, चपेट में आएंगे इमरान हाशमी! टॉक्सिक की नई रिलीज डेट से गर्माएगा माहौल

फिल्म टॉक्सिक की नई रिलीज डेट एक बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह बन सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को स्वतंत्रता दिवस 2026 वीकेंड पर लाने की तैयारी है, जहां पहले से सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ मौजूद हैं. इससे बॉक्स ऑफिस का माहौल गर्म होने वाला है.

तन्हाई के दर्द में सलमान खान? अफवाहों पर दी सफाई, बोले- मां हैं परेशान

सलमान ने अपने तन्हाई वाले पोस्ट पर सफाई दी है. उनका कहना है- मैं अकेला कैसे हो सकता हूं जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार है और दोस्त हैं? और मैं लोनली कैसे महसूस कर सकता हूं जब मुझे आप सब लोग मिले हो, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं मिली हुई हैं? मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार.’

9 साल बाद हर्ष लिम्बाचिया से अलग होंगी भारती सिंह? तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- साथ नहीं रह सकते

रिपोर्ट्स थीं कि भारती और हर्ष की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल है. अब भारती सिंह ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है. भारती ने व्लॉग में कहा कि अब मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती. क्योंकि अब हम दोनों के बीच दरारें आने लगी हैं. इरिटेशन होने लगी है. फिर वो गुस्से में कहती हैं कि ऐसी बहुत सारी घटिया न्यूज में आ रही है, जो बहुत ही गलत है. हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते. शायद मर के भी अलग ना हों.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *