Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आज से सेल शुरू हो गई है. इसे खरीदने के लिए देश के कई शहरों में लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए. लेकिन इस बार पिछले साल के iPhone 17 Pro जैसा क्रेज देखने को नहीं मिला है. इसका एक कारण iPhone के कलर्स को भी बताया जा रहा है.
पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro को लेकर लोगों में काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिला था. इसकी एक बड़ी वजह इसका Cosmic Orange कलर था. इस कलर को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हुई थी. ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था, जिसकी वजह से स्टोर्स के बाहर काफी भीड़ देखने को मिली थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार iPhone का कौन सा कलर कॉस्मिक ऑरेंज की जगह ले रहा है.
जानिए नए iPhone 18 Pro सीरीज के हीरो कल
अगर बात नए iPhone 18 pro सीरीज की करें तो लॉन्च इवेंट के दौरान Burgundy कलर को हीरो कलर माना जा रहा था. हालांकि, इस कलर को लेकर उतना क्रेज देखने को नहीं मिला, जितना पिछले साल कॉस्मिक ऑरेंज के लिए देखने को मिला था.
पिछले साल कॉस्मिक ऑरेंज एक ऐसा कलर था, जो दूर से ही लोगों का ध्यान खींच लेता था. इसे देखकर लोग आसानी से समझ जाते थे कि सामने वाला iPhone 17 Pro सीरीज इस्तेमाल कर रहा है. लेकिन इस बार नए बरगंडी कलर को लेकर लोगों में उतनी दिलचस्पी देखने को नहीं मिल रही है. इसकी वजह यह है कि बरगंडी कलर उतना ज्यादा स्टैंड आउट नहीं करता और देखने में थोड़ा ज्यादा सटल लगता है.
यह भी पढ़ें: आज Apple iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की पहली सेल, कई हजार की होगी सेविंग
जानिए बरगंडी कलर का सेल से क्या लेना-देना है
जैसा कि पिछले साल कॉस्मिक ऑरेंज कलर iPhone 17 Pro सीरीज में हीरो कलर के तौर पर उतारा गया था. यह काफी चमकदार और अलग दिखने वाला कलर था. लोगों को इसका लुक काफी पसंद आया और यह बाकी iPhone कलर्स से अलग नजर आया.
पिछले iPhone मॉडल्स में कंपनी ने काफी सटल कलर्स दिए थे. ऐसे में कॉस्मिक ऑरेंज एक अलग और स्टैंड आउट कलर के तौर पर सामने आया, जिसकी वजह से लोगों में इसे लेकर ज्यादा क्रेज देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: Apple इवेंट में iPhone Duo लॉन्च समेत हुए क्या-क्या बड़े ऐलान, जानें सब
वहीं, इस बार बरगंडी कलर काफी सटल है. यह उतना ज्यादा स्टैंड आउट नहीं कर पा रहा है. इसी वजह से लोगों में इसे लेकर वैसा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है. कहीं न कहीं इसका असर iPhone 18 Pro की बिक्री और स्टोर्स के बाहर दिखने वाले क्रेज पर भी देखने को मिल रहा है.
—- समाप्त —-
