Jhansi News: सब्जी मंडी में बुलडोजर पहुंचते ही हंगामा, दुकानदारों ने रोका रास्ता; महिला बेहोश, टीम लौटी वापस – Major commotion in Jhansi over removal of shops from vegetable market lcln


UP News: झांसी में सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया. हंगामा करते हुए दुकानदारों ने न केवल बुलडोजर का रास्ता रोका बल्कि नारेबाजी करते हुए कहा कि मार दो तो खुद व खुद जमीन खाली हो जाएगी. इस दौरान विरोध कर रही एक महिला सब्जी विक्रेता बेहोश हो गई, जिसको लेकर वहां चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. यह देख नगर निगम की टीम वापस लौट गई.

मामला झांसी जनपद के सीपरी बाजार थाना इलाके की सब्जी मंडी का है. जहां मंगलवार शाम को नगर निगम की अतिक्रमण टीम दो बुलडोजर, कई ट्रैक्टर और पुलिस फोर्स के साथ पहुंची. टीम ने अभी अतिक्रमण हटाना शुरू ही किया था कि दुकानदारों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और बुलडोजर को घेर लिया. यह देख टीम के हांथ पैर फूल गए. हंगामा इतना बढ़ गया कि वह नारेबाजी करने लगे. 

दुकानदारों को कहना था कि वह 60-70 साल से यहां दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. अब नगर निगम की टीम उन्हें यहां से हटा रही है, लेकिन वह नहीं हटेंगे. वह हटेंगे तब जब उन्हें मार तो खुद व खुद जमीन खाली हो जाएगी.

इस दौरान एक महिला विक्रेता बेहोश हो गई. यह देख कुछ लोग महिला को दूसरे स्थान पर ले गई. इधर, जब टीम को यह पता चला तो धीरे-धीरे वहां से खिसक गई. हालत बिगड़ते महिला को अस्पताल ले जाया गया और टीम वापस लौट गई. 

दीपक कुशवाह कहते हैं, ”हमारे पिता सब्जी मंडी में दुकान लगाते हैं, बुआ भी लगाती हैं और अन्य लोग भी. आज अतिक्रमण टीम आई और दुकानें तोड़ने लगती हैं, जबकि हमें पहले से कोई नोटिस नहीं मिला है. अतिक्रमण जब हटाया जा रहा था तब हमारी बुआ बेहोश हो गईं. कल यदि वह मर जाएंगी तो नगर निगम साथ देगा, वह तो दुकानें तोड़कर चले जाएंगे हम सबका क्या होगा? हम लोग कहां जाएंगे? हम लोग 200-300 रुपए कमा रहे हैं तो वह भी नहीं देखा जा रहा है. हम लोग मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि यदि ऐसा होगा तो हम सब मर जाएंगे. सब्जी मंडी हटाना है तो हम सबको मार दो, मंडी अपने आप खाली हो जाएगी.” देखें VIDEO:- 

सब्जी विक्रेता विनीता कहती हैं कि अचानक से नगर निगम की टीम आ गई और अतिक्रमण हटाने लगी. हमें पहले से कोई पता नहीं था. हम लोगों को यहां से नहीं हटना है. हमारी दुकानें करीब 60-70 सालों से यहां लग रही हैं. 

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राहुल यादव ने बताया कि सीपरी बाजार में नगर निगम की जमीन है. उस जमीन पर एक शोपिंग कॉम्पलेक्स बनना है. वहां पर कुछ सब्जी विक्रेताओं को लगातार नोटिस और मीटिंग कर जानकारी दी गई, कि जब हम यहां पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाएंगे तो सबसे पहले उन्हें यहां बैठने के लिए प्लेटफार्म देंगे. जबतक के लिए हम लोगों ने उन्हें एक सुरक्षित जगह देकर भेजने के लिए कहा. इस शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनने में करीब एक से डेढ़ महीने लगेंगे. इसके बाद उन्हें यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा. विरोध को देखते हुए आज हम लोग वापस आ गए हैं, लेकिन तीन दिन बाद से फिर हमारी टीम उनके पास जाएगी और वार्ता करेगी. इसके बाद उन्हें हटाया जाएगा.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *