May Vrat Tyohar 2026: वट सावित्री व्रत से गंगा दशहरा तक, मई में आएंगे ये बड़े व्रत-त्योहार – may vrat tyohar 2026 full hindu calendar from vat Savitri vrat to ganga Dussehra tvisu


साल का पांचवां महीना मई शुरू हो चुका है. यह महीना व्रत-त्योहार और ग्रहों की चाल के लिहाज से बहुत खास माना जा रहा है. इस महीने नारद जयंती, वट सावित्री व्रत और गंगा दशहरा जैसे कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं. इस महीने 17 मई से अधिक मास भी शुरू होगा. यह अधिक मास हिंदू कैलेंडर के ज्येष्ठ माह में शुरू होने वाला है. ज्येष्ठ के मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. इसे बड़ा मंगल कहते हैं. इस बार ज्येष्ठ में कुल 8 बड़े मंगल होंगे, जिनमें से चार मई के महीने में ही आएंगे.

इसके अलावा, मई में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है.  इस महीने मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा. बुध इस महीने दो बार राशि परिवर्तन करेंगे.

मई के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
शनिवार, 2 मई 2026: नारद जयंती और ज्येष्ठ माह का आरंभ
मंगलवार, 5 मई 2026: एकदंत संकष्टी
शनिवार, 9 मई 2026: कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
बुधवार, 13 मई 2026: कृष्ण परशुराम द्वादशी और अपरा एकादशी
गुरुवार, 14 मई 2026: गुरु प्रदोष व्रत
शुक्रवार, 15 मई 2026: वृषभ संक्रान्ति और मासिक शिवरात्रि
शनिवार, 16 मई 2026: वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या और ज्येष्ठ अमावस्या
रविवार, 17 मई 2026: अधिक चंद्र दर्शन, अधिक मास आरंभ
सोमवार, 18 मई 2026: रोहिणी व्रत
बुधवार, 20 मई 2026: वरदा चतुर्थी
गुरुवार, 21 मई 2026: अधिक स्कन्द षष्ठी
शनिवार, 23 मई 2026: अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
सोमवार, 25 मई 2026: गंगा दशहरा
बुधवार, 27 मई 2026: अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी
बृहस्पतिवार, 28 मई 2026: गुरु प्रदोष व्रत
शनिवार, 30 मई 2026: अधिक पूर्णिमा व्रत
रविवार, 31 मई 2026: ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

मई में ज्येष्ठ के 4 बड़े मंगल
5 मई 2026 को पहला बड़ा मंगल
12 मई 2026 को दूसरा बड़ा मंगल
19 मई 2026 को तीसरा बड़ा मंगल
26 मई 2026 को चौथा बड़ा मंगल

मई 2026 के ग्रह गोचर 
11 मई 2026- मंगल का मेष राशि में गोचर. 
14 मई2026- शुक्र का मिथुन राशि में गोचर.  
15 मई 2026- बुध का वृषभ राशि में गोचर. 
15 मई 2026- सूर्य का वृषभ राशि में गोचर 
29 मई 2026- बुध का मिथुन राशि में गोचर. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *