Headlines

Mumbai Rain LIVE: अंडरपास लबालब, सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी-पानी… मॉनसून की बारिश में डूबी मुंबई, वीडियो में देखें हाल – mumbai rain live updates today 24 june 2026 waterlogging andheri subway traffic maharashtra monsoon IMD alert mumbai weather szlbs


मुंबई में मॉनसून की पहली ही तेज बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया है. मुंबईवासियों को एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है तो वहीं भारी बारिश से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है. बारिश की वजह से अंडरपास लबालब हैं और कई सड़कों पर भी पानी भरा है. हर साल की तरह इस साल भी मॉनसून की बारिश में मुंबई डूबती हुई दिखाई दे रही है.

मुंबई में 23 जून को मॉनसून के दस्तक देते ही मुसीबत बढ़ने लगी है. बीती रात भारी बारिश का असर आज सुबह-सुबह दिखाई दे रहा है. कई जगहों पर पानी भरने की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. मुंबई के अंधेरी सबवे समेत कई अंडरपास में पानी भर गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सुरक्षा के मद्देनजर अंडरपास से गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी है.

उधर, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी जलजमाव से संकट गहराया है. वहीं, सायन के गांधी मार्केट जैसे इलाकों में भी पानी जमा हो गया है. मुंबई में सुबह ऑफिस और काम से बाहर जाने वालों को ट्रैफिक एवं जलभराव का सामना करना पड़ा है. इस बीच BMC की टीमों ने पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है. 

रेलवे ट्रैक जलमग्न, ट्रेनें प्रभावित
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने मुंबई को जलमग्न कर दिया है. दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी से भर गए, जिससे लोकल ट्रेन सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है. मुंबई सेंट्रल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) समेत कई अन्य स्टेशनों पर भी पानी भरने की खबर है. 

बता दें कि मुंबई के लोग लंबे समय से मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पहली ही बारिश ने पुरानी समस्या फिर सामने ला दी है. जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या हर साल की तरह इस बार भी मॉनसून की बारिश की शुरुआत में ही नजर आ रही है. लोग बारिश से बेहाल मुंबई के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिसमें सड़कें दरिया बनी दिखाई दे रही हैं.

मॉनसून की पहली ही भारी बारिश में लबालब मुंबई, रातभर हुई बरसात, अंधेरी सबवे बंद

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

आज के मौसम की बात करें तो मुंबई में घने बादल छाए हुए हैं, कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जून को दिनभर मुंबई में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में सड़कों पर पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में बीती रात 5-6 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में 71 से 99 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, 23 जून को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश नायर अस्पताल (सेंट्रल मुंबई) में दर्ज की गई, जहां 78.96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

मुंबई में 13 दिन लेट पहुंचा मॉनसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार, 23 जून को मुंबई पहुंचा है. यह अपने सामान्य आने की तारीख से 13 दिन देरी से आया है. मुंबई में मॉनसून के दस्तक की सामान्य तारीख 10 जून है. IMD ने बताया कि मॉनसून ने अब मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और इलाकों समेत मुंबई, तेलंगाना और ओडिशा के बचे हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है.

 

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *