Sawan 2026: सावन में 4 ग्रहों का गोचर, इन 3 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा – Sawan 2026 rashi Parivartan in during sawan lucky zodiac signs blessing with lord shiva tvisu


इस वर्ष सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलने वाला है. इस महीने तीन बड़े ग्रह शुक्र, मंगल और बुध का राशि परिवर्तन भी होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि, 2 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में और 5 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. फिर 22 अगस्त को बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे. इसके अलावा, 17 अगस्त को सूर्य स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह गोचर तीन राशियों को उत्तम परिणाम दे सकते हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आर्थिक मामलों में शुभ संकेत दे सकता है. कमाई में स्थायी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं और धन लाभ मिलने की संभावना है. करियर के लिहाज से नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. कारोबारियों को मुनाफा मिलने और लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत हैं.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सावन का महीना आर्थिक राहत लेकर आ सकता है. सैलरी में बढ़ोतरी या अधिक वेतन वाली नई नौकरी मिलने की संभावना जताई गई है. करियर में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और पुराने विवादों का समाधान निकल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को बड़ी कंपनी में अवसर मिल सकता है, जबकि कारोबारियों के लिए बड़ी डील मिलने के योग बन रहे हैं.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आर्थिक रूप से लाभकारी माना जा रहा है. बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होने की संभावना है. आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और उनका लाभ उठाने का मौका भी मिलेगा. करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है. कारोबारियों के लिए बिक्री बढ़ने के संकेत हैं. वहीं नौकरी करने वालों की पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *