‘इट्स डन ब्रो’, सलमान खान की पोस्ट के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया था अनशन, बने मीन्स – sonam wangchuk breaks fast after 26 days salman khan tweet viral sparks memes tmovj


सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. गुरुवार देर रात उन्होंने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना उपवास तोड़ा. इस बात से देशभर में मौजूद उनके चाहने वाले बड़े खुश हुए. काफी समय से सभी सोनम वांगचुक से अपील कर ही रहे थे कि वो अपनी भूख हड़ताल खत्म कर लें. 

सोनम वांगचुक ने इधर अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी कि अगले ही पल अचानक सुपरस्टार सलमान खान सुर्खियों में आ गए. उनसे जुड़े मीम्स पूरे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. आखिर ऐसा क्यों हुआ, ये भी आपको बताते हैं. 

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

दरअसल सलमान ने बीते दिन X पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने उनसे अपना अनशन खत्म करने की अपील की थी. सलमान का ट्वीट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पेपर लीक मामले में जिन अपराधियों को दोषी पाया गया उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाएंगे. इसके लिए उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट सिस्टम का ऐलान किया था. 

इस ऐलान के बाद सलमान ने लिखा था कि स्टूडेंट्स इस देश की सबसे पहली प्राथमिकता हैं. इसलिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. उन्हें यकीन है कि प्रधानमंंत्री के आदेशों के बाद अपराधियों को जल्द सजा मिलेगी, ऐसे में उन्होंने सभी स्टूडेंट्स से कहा कि उन्हें अब आंदोलन खत्म करके अपने घर चले जाना चाहिए. सुपरस्टार ने सोनम वांगचुक से भी अपील में कहा कि इट्स डन ब्रो, अपना अनशन खत्म करो. अगर आपको चाहिए, तो मैं अपने घर से खाना भेज दूंगा. 

सलमान पर बने मीम्स

दिलचस्प बात ये है कि सलमान के इस ट्वीट के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर ली थी. इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सलमान की बात सुनकर सोशल एक्टिविस्ट ने अपना फैसला बदल दिया. इंटरनेट पर सलमान से जुड़े मीम्स की बाड़ सी आ चुकी है. हर कोई इस पूरे मामले का क्रेडिट सलमान खान को दे रहा है. 

बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की, तो वो जल्द मातृभूमि फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसकी रिलीज डेट अभी फिलहाल सस्पेंस बनी हुई है. मगर मेकर्स का ऐलान है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है. अब देखना है कि सलमान अपनी फिल्म के लिए कौनसी तारीख चुनते हैं. 

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *