Headlines

कच्छ में भूकंप के झटके, तीन मिनट में दो बार कांपी धरती – Kutch Shaken by Two Mild Quakes in Quick Succession ntcpvp


गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर तीन मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. पहला भूकंप दोपहर 2:20 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई. इसका केंद्र खावड़ा से 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था.

इसके ठीक तीन मिनट बाद, दोपहर 2:23 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई. दूसरे भूकंप का केंद्र धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर में था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. कच्छ भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां समय-समय पर हल्के और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *