कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मलबे से निकली बच्ची बोली- मैं तो निकल आई, मेरे परिवार के लोग नीचे दबे हैं – kaushambi mahmoodpur illegal firecracker factory blast viral video girl family tragedy lcln


कौशांबी के महमूदपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद सामने आ रहे मंजर दिल दहला देने वाले हैं. धमाके से तबाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे से बचकर निकली एक बच्ची रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है.

बच्ची की हालत और उसकी आवाज में छिपा दर्द देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वह किसी युद्ध के बीच हुई बमबारी से बचकर निकली हो. घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह रोते हुए बता रही है कि वह किसी तरह बाहर निकल आई, लेकिन उसके मम्मी-पापा और भाई-बहन मलबे के नीचे दबे हुए हैं.

बच्ची का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखने वाले लोगों की आंखें भी नम हो जा रही हैं. देखें VIDEO:- 

प्रशासन घायल बच्ची से जानकारी जुटा रहा है और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.

अवैध पटाखा फैक्ट्री के पास ही नमकीन बनाने की एक फैक्ट्री चलती थी, जहां कई लोग काम करते थे. पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट का असर नमकीन फैक्ट्री पर भी पड़ा और इमारत पूरी तरह जमींदोज हो गई. मलबे में दबने से वहां काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई.

अपने भाई की मौत की खबर के बाद बाहर बैठा उसका भाई फूट-फूटकर रोता दिखाई दिया. रोते हुए उसने बताया कि उसके भाई के छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी हैं, अब उनका क्या होगा?

परिजन की मौत पर विलाप करता युवक.(Photo:PTI)

कौशांबी के महमूदपुर में हुए इस भीषण विस्फोट ने कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी है. किसी ने अपना बच्चा खोया है, किसी ने भाई, तो कोई अपने माता-पिता और भाई-बहनों की तलाश में है.

(Photo:PTI)

वायरल वीडियो में नजर आ रहे इन चेहरों पर अपनों को खोने का दर्द इस त्रासदी की भयावहता को बयां कर रहा है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *