ट्रंप को जान से मारने की नई साजिश? ईरान के ‘किलिंग प्लान’ पर इजरायल ने US को चेताया – Donald Trump Assassination Israel Warns US President Iran War Ceasefire Peace Deal ntc mnrd


अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने अमेरिका को ऐसी खुफिया जानकारी दी है, जिसमें दावा किया गया है कि ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की नई साजिश तैयार की है. यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव फिर तेज हो गया है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल और CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली खुफिया एजेंसियों ने इस सप्ताह अमेरिकी अधिकारियों को चेतावनी दी कि ईरान ट्रंप को निशाना बनाने की एक विशेष योजना पर काम कर रहा है. हालांकि, अमेरिकी एजेंसियां अभी तक इस इनपुट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सकी हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान के बुशेहर में धमाके, नए हमलों से अमेरिका का इनकार, ट्रंप-नेतन्याहू ने फोन पर की बात

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान लगातार ट्रंप के खिलाफ बदले की बात करता रहा है. हाल ही में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के जनाजे के दौरान भी ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए गए थे.

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टॉप पर ट्रंप का नाम!

इस बीच खुद डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि उनका नाम ईरान की “हिट लिस्ट” में सबसे ऊपर है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, “वे अमेरिका के नेता यानी मुझे खत्म करना चाहते हैं. आज सुबह मैंने देखा कि मैं उनकी हर सूची में हूं. अब तक मैं भाग्यशाली रहा हूं, लेकिन यह हमेशा नहीं रह सकता.”

यह भी पढ़ें: जुबान फिसली या जानबूझकर किया? ट्रंप ने जापान को ईरान, तो जेलेंस्की को बताया पुतिन

हालांकि, कुछ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इजरायल की तरफ से दी गई यह जानकारी ट्रंप पर ईरान के खिलाफ और कड़ा रुख अपनाने का दबाव बनाने की कोशिश भी हो सकती है. अमेरिकी खुफिया समुदाय के कुछ अधिकारियों ने कहा कि इजरायली इनपुट को अभी पूरी तरह सत्यापित नहीं किया गया है.

अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत बंद!

उधर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमले हुए हैं, जबकि युद्धविराम जैसी व्यवस्था भी लगभग टूट चुकी है. राष्ट्रपति ट्रंप भी ऐलान कर चुके हैं कि ईरान के साथ बातचीत खत्म हो गई है और ये कि वे ईरान से आगे कोई बात नहीं करना चाहते. इसके बावजूद अमेरिकी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पर्दे के पीछे परमाणु समझौते को लेकर बातचीत जारी है और अगस्त के मध्य तक किसी समझौते की कोशिश की जा रही है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *