दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड, AC ब्लास्ट से 8 की मौत – Delhi Vivek Vihar fire AC blast death many injured ntc ntyv


दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आ रही है. इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग बुरी तरह झलस गए हैं.
फायर कर्मी ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:47 बजे सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और बचाव व आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया. शुरुआती जांच (प्राइमा फेसी) में आग का कारण एसी ब्लास्ट (AC blast) बताया जा रहा है. आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है.

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *