भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y31t 5G, गिरने के बाद जल्दी टूटेगा नहीं, इतनी है कीमत – vivo Y31t 5G launched India price camera battery ttecr


Vivo ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Vivo Y31t 5G है. यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है. वीवो के इस स्मार्टफोन में कई कमाल के फीचर और बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी मिलेगी, जिसका दावा खुद कंपनी कर चुकी है. 

वीवो के इस हैंडसेट को लेकर ड्रॉप एंड स्ट्रक्चरल टेस्टिंग की जा चुकी है. इस हैंडसेट को ड्रॉप रेसिस्टेंस में फास्ट स्टार और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेलिटी में सर्टिफिकेशनस मिल चुका है, जिसकी वजह यह हैंडसेट गिरने के बाद भी खराब नहीं होगा और दूसरे हैंडसेट की तुलना में ज्यादा चलेगा. 

Vivo Y31t 5G को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है. शुरुआती वेरिएंट में 4GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. वहीं, 29,999 रुपये में 6GB Ram + 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 6GB Ram और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. 

लॉन्च ऑफर के तहत 1,500 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा, इसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का यूज करना होगा. वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो इंडिया ई स्टोर, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. यह हैडंसेट तीन कलर वेरिएंट में मिलता है, जो क्रिमसोन रेड, शेशोर ग्रीन और गोल्डन मिस्ट कलर हैं. 

Vivo Y31t 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 1250Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है. 

वीवो के इस हैंडसेट में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU मिलता है. इसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 टाइप की स्टोरेज मिलेंगी. यह हैंडसेट डुअल सिम स्मार्टफोन है. 

यह भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन करेगा 8,000 रुपये वाले डिवाइस का काम! ऐसे करें इस्तेमाल

Vivo Y31t 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W का फास्टा चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. कंपनी की तरफ से साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा. यह हैंडसेट डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस है, जिसके लिए इसको IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. 

यह भी पढ़ें: Google ने भारत में लॉन्च किए चार Pixel स्मार्टफोन्स, स्क्रीन को रुमाल की तरह मोड़ सकेंगे, जानें कीमत-फीचर्स

Vivo Y31t 5G का कैमरा 

Vivo Y31t 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कमरा है. इसके साथ LED फ्लैश लाइट भी मिलती है. 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *