हिंदी फिल्मों के मशहूर संगीतकार और सिंगर इस्माइल दरबार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी फरजाना से हुई थी. पहली शादी से इस्माइल दरबार 4 बच्चों के पिता बने. इसके बाद उन्होंने आयशा से दूसरी शादी रचाई. शादी से पहले उनका नाम प्रीति सिन्हा हुआ करता था.
म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद इस्माइल दरबार ने यूट्यूब पर अपना करियर शुरू किया है. हाल में कोरियोग्राफर व्लॉगर फराह खान इस्माइल दरबार और आयशा के पहुंचीं. बातचीत के दौरान म्यूजिशियन ने बताया कि उनकी जिंदगी में उनकी दूसरी पत्नी ने अहम रोल अदा किया है.
कुर्बान किया करियर
फराह खान ने इस्माइल दरबार से पूछा कि आपने यूट्यूब पर आने का कैसे सोचा. इस पर उन्होंने कहा कि मैं बच्चों के कहने पर आया है. मेरे पांच बच्चे हैं. फिर वो कहते हैं कि पिछले 20 सालों में मुझे मेरी पत्नी आयशा ने बहुत सपोर्ट किया है. इसने मेरे लिए करियर छोड़ दिया. ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ दिया. इतना कहते हुए वो इमोशनल हो गए.
फराह ने आयशा से पूछा कि आप क्या करते थे. इस पर वो कहती हैं कि मैं सिंगर थी स्ट्रगर कर रही थी. मैंने कृष्णा है गाना गाया था. इस्माइल दरबार कहते हैं कि कृष्णा से ही हम दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी. आयशा और इस्माइल दरबार दो बच्चों के माता-पिता हैं.
इस्माइल दरबार पर ये भी आरोप लग चुका है कि उन्होंने जबरन प्रीति का धर्म परिवर्तन करा कर आयशा बनाया. पर संगीतकार ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पत्नी आज भी उनके जूते के फीते बांधती है. उन्होंने ये भी कहा कि पहली पत्नी से अनबन के बाद उन्होंने आयशा को शादी के लिए प्रपोज किया था. आयशा भी इस्माइल दरबार से शादी करने के लिए मान गईं.
पिता की दूसरी शादी से इस्माइल दरबार के बच्चों पर बुरा असर पड़ा था. एक इंटरव्यू में इस्माइल के बड़े बेटे जैद ने कहा था कि माता-पिता के तलाक ने उनका बचपन छीन लिया था. हालांकि, आज बच्चे अपने पिता की खुशी में खुश हैं और सभी हैप्पी लाइफ जी रहे हैं.
—- समाप्त —-
