यूपी में BJP की नई टीमों का ऐलान… पिछड़ा वर्ग, महिला मोर्चा में इन चेहरों को जिम्मेदारी – up election 2027 bjp up new state team sc obc minority mahila morcha ntc rlch


भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में संगठन को लेकर पांच मोर्चों की नई टीमों का ऐलान किया है. पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और महिला मोर्चा की नई टीमों की घोषणा की गई है. इनमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कई क्षेत्रों में क्षेत्रीय स्तर पर भी जिम्मेदारियां दी गई हैं.

अनुसूचित जाति मोर्चा की नई टीम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और मोहनलालगंज के पूर्व सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनस साजिद उस्मानी को दी गई है.

OBC मोर्चा की बड़ी टीम घोषित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की है. नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं.

प्रदेश उपाध्यक्षों में रामचंद्र प्रधान, महेंद्र सिंह सैनी, अशोक पाल, सविंदर भाटी, हेमंत परिहार, डॉ. सुरेंद्र सिंह भागौर, अर्जुन राजभर, राम नरेश वर्मा, नीरज गुप्ता, मनोज कश्यप, अरविंद मौर्य और सुशील कटियार शामिल हैं.

प्रदेश महामंत्रियों में प्रणीत भाटी, ज्योति सोनी, शिवनाथ चौधरी और ऋषि चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है.

6 क्षेत्रों में क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन के छह क्षेत्रों के लिए भी क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. गोरखपुर में रवि प्रकाश चौहान उर्फ मोहन चौहान, काशी में इंद्र भूषण मौर्य, अवध में नीरज कटियार, कानपुर में मनोज राजपूत, ब्रज में नवीन प्रजापति और पश्चिम में सुनील भाटी को जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा सुरेश यज्ञसैनी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजय गुप्ता को कार्यालय मंत्री, साकेत शर्मा को मीडिया प्रभारी और प्रवीण कुशवाहा को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. शोध विभाग की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह लोधी को दी गई है.

महिला मोर्चा में भी नई टीम

भाजपा ने उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम का भी ऐलान किया है. सरोज कुशवाहा की अध्यक्षता वाली टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री और कई प्रदेश मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है.

महिला मोर्चा में रागिनी जायसवाल को प्रदेश मंत्री, रानिका जायसवाल को कोषाध्यक्ष, रुचि राय को सह-कोषाध्यक्ष और सारिका श्रीवास्तव को कार्यालय मंत्री बनाया गया है. वहीं शिप्रा त्रिपाठी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है.

महिला मोर्चा के छह क्षेत्रों के लिए भी क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. पश्चिम में अचला सिंह जाट, ब्रज में चंद्रेश गुप्ता, कानपुर में मोना शुक्ला, अवध में डॉ. श्वेता सिंह, काशी में सुनीता राजेश सिंह और गोरखपुर में संध्या त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *