Headlines

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! 1 साल पुराना डेटा रिकवर, चैट्स से खुला 2 करोड़ की चोरी का राज – Ayodhya Ram Temple Donation Scam big disclosure deleted mobile data recovered 2 crore theft lcla


राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जिन चैट्स को आरोपियों ने हमेशा के लिए मिटा हुआ समझ लिया था, वही अब उनके खिलाफ सबसे बड़े सबूत बनते दिख रहे हैं. अयोध्या पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल का बैकअप हासिल कर लिया है. करीब एक साल पहले डिलीट किया गया डेटा भी रिकवर कर लिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, रिकवर हुए मोबाइल डेटा से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित चोरी से जुड़े सुराग मिले हैं. चैट्स में चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर आरोपियों के बीच आपस में ही विवाद होने की बातें सामने आई हैं. जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पहले से शक था कि आरोपियों ने मोबाइल बदल दिए हैं और पुराने फोन का डेटा डिलीट कर दिया है. इसी वजह से साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली गई.

यहां देखें Video…

फॉरेंसिक जांच के दौरान न सिर्फ पुराने मोबाइल का बैकअप निकाला गया, बल्कि करीब एक साल पहले डिलीट किए गए चैट, डेटा और दूसरी डिजिटल जानकारी भी रिकवर कर ली गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला और अनुकल्प मिश्रा के नए मोबाइल फोन का डेटा भी हासिल कर लिया है. अब जांच टीम इन डिजिटल रिकॉर्ड को पूरे केस की टाइमलाइन से जोड़कर देख रही है.

‘तू ज्यादा पैसे रख रहा है…’

सूत्रों के मुताबिक, रिकवर हुई चैट्स में सबसे बड़ा खुलासा पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ है. फरवरी 2026 में अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा के बीच चोरी की रकम को लेकर तीखी बहस हुई थी. चैट्स में अनुकल्प, लवकुश पर आरोप लगा रहा था कि उसने ज्यादा रकम अपने पास रख ली और उसका पूरा हिस्सा नहीं दिया. यानी जिस रकम के लिए कथित तौर पर पूरा खेल खेला गया, उसी रकम के बंटवारे ने आरोपियों के बीच दरार भी पैदा कर दी.

Ayodhya Ram Temple Donation Scam big disclosure deleted mobile data recovered 2 crore theft

2 करोड़ से ज्यादा की रकम के मिले सुराग

सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल डेटा से पुलिस को 2 करोड़ रुपये से अधिक की कथित चोरी से जुड़ी जानकारी मिली है. अब जांच टीम इन चैट्स में लिखी रकम का मिलान बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन से कर रही है. अगर चैट्स और बैंक रिकॉर्ड एक-दूसरे से मेल खाते हैं, तो यह जांच की सबसे मजबूत कड़ियों में से एक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या चढ़ावा चोरी केस: 45 दिनों की CCTV देखकर टूटा आरोपी अविनाश, पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपियों ने नए मोबाइल फोन खरीद लिए थे. पुलिस को शक है कि ऐसा पुराने डिजिटल सबूतों से दूरी बनाने के लिए किया गया होगा. लेकिन साइबर फॉरेंसिक जांच में नए फोन का डेटा भी खंगाल लिया गया. पुलिस अब यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या पुराने फोन से नए फोन में कोई डेटा ट्रांसफर हुआ था और क्या आरोपियों ने आपस में दूसरे माध्यमों से भी बातचीत की थी.

सिर्फ मोबाइल चैट्स ही नहीं, पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों की भी बारीकी से जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चैट्स में जिन रकमों का जिक्र है, क्या वही रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर भी हुई थी. इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि चोरी की कथित रकम से किन-किन लोगों ने कार, बाइक, मकान या दूसरी संपत्तियां खरीदीं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *