‘साहब! पति नशीली गोलियां खिलाकर बनाता है अप्राकृतिक संबंध’, महिला ने SP से की शिकायत – banda husband triple talaq dowry harassment case 5 booked lclcn


उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला अपने पति और ससुराल वालों की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे नशीली गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना की जाती थी.

पीड़िता के मुताबिक, ससुराल वाले शादी के बाद से ही कम दहेज का ताना देते थे. वह बताती है कि अतिरिक्त दहेज के तौर पर कार और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए पैसों की मांग की गई. मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा.

यह भी पढ़ें: बांदा-टांडा NH पर भरा 3 फीट पानी, सड़क बनी तालाब; जानलेवा गड्ढों में फंस रहीं गाड़ियां, पलटा ट्रैक्टर

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2025 में हुई थी. मायके वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान-दहेज देकर उसे विदा किया था. आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए और अतिरिक्त मांगें रखीं.

पंचायत के बाद भी नहीं बदला रवैया

पीड़िता का आरोप है कि पति नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था. जब वह इसका विरोध करती तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती. मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया.

महिला के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद पति ने उसे तीन बार तलाक कहा और घर से निकाल दिया. इसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची. पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

महिला की शिकायत पर एसपी ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिया. साथ ही महिला थाना प्रभारी को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा

महिला थाना की पुलिस अधिकारी SO मोनी निषाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, दहेज की मांग, मारपीट और अन्य घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *