होर्मुज बनी ‘डेथ वैली’… समुद्री माइंस बिछा रहा ईरान, ट्रंप का दावा- माइन बिछाने वाले 10 जहाजों को उड़ाया – Hormuz Strait Iran begins laying mines trump destroyed US Israel ntc rttm


अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहा है. ईरान ने भी हथियार डालने से इनकार कर दिया है और मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. इस बीच खबर है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री माइंस (Mines) बिछाना शुरू कर दिया है. 

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने बीते कुछ दिनों में समंदर में कई दर्जन माइंस बिछा दी है. सूत्रों का कहना है कि ईरान के पास अभी भी अपनी छोटी नावों और माइन बिछाने वाले जहाजों का करीब 80 से 90 फीसदी हिस्सा मौजूद है, इसलिए वह चाहे तो इस जलमार्ग में सैकड़ों माइंस बिछाने की क्षमता रखता है.

सूत्रों के अनुसार, अभी तक बड़े पैमाने पर माइनिंग नहीं हुई है और पिछले कुछ दिनों में कुछ दर्जन माइंस ही बिछाई गई हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के पास माइन बिछाने वाली नावों, विस्फोटकों से भरी तेज रफ्तार नौका और तट पर तैनात मिसाइल बैटरियों के जरिए माइंस का जाल बिछाने की क्षमता है.

IRGC पहले ही चेतावनी दे चुका है कि इस होर्मुज से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर हमला किया जाएगा. युद्ध शुरू होने के बाद से यह मार्ग लगभग बंद जैसा हो गया है. हालात इतने खतरनाक बताए जा रहे हैं कि इसे डेथ वैली कहा जाने लगा है.

ु

वहीं, होर्मुज से तेल टैंकर को एस्कॉर्ट किए जाने के दावों पर अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अभी तक अमेरिकी नौसेना ने किसी भी जहाज को इस मार्ग से एस्कॉर्ट नहीं किया है. हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि उनकी सरकार इस विकल्प पर विचार कर रही है.

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कोई माइन बिछाई है तो हम चाहते हैं कि उन्हें तुरंत हटाया जाए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर किसी भी कारण से माइन बिछाई गई और उन्हें तुरंत नहीं हटाया गया, तो ईरान को ऐसे सैन्य परिणाम भुगतने पड़ेंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए. लेकिन अगर वे उन्हें हटा लेते हैं, तो यह सही दिशा में एक बड़ा कदम होगा.

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज सुरक्षित रहेगा. वहां हमारे कई नौसैनिक जहाज मौजूद हैं और हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन उपकरण है जो समुद्र में बिछी माइन की जांच कर सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल खाड़ी क्षेत्र में करीब 1.5 करोड़ बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का उत्पादन और लगभग 45 लाख बैरल प्रतिदिन रिफाइंड ईंधन की सप्लाई अटकने की स्थिति में है. इराक और कुवैत जैसे देशों के पास तेल भेजने के लिए होर्मुज के अलावा कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है.

इस बीच विकसित अर्थव्यवस्थाओं के समूह G7 ने संकेत दिया है कि तेल की संभावित कमी को संतुलित करने के लिए अतिरिक्त तेल बाजार में जारी किया जा सकता है.

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *