12 सीटर लॉन्च करते ही 62% बढ़ गई कंपनी की सेल… इतने लोगों ने खरीदी – force motors august 2026 sales jump traveller urbania auam


अगस्त का महीना ऑटो सेक्टर के लिए सामान्य रहा है. अलग-अलग कंपनियों ने अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है. ऐसी ही एक कंपनी की चर्चा हम कर रहे हैं, जिसकी अगस्त 2026 में बेहतरीन ग्रोथ हुई है. हम बात कर रहे हैं फोर्स मोटर्स की जिन्होंने अगस्त 2026 में 3,721 गाड़ियां बेची हैं. 

पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 2,295 यूनिट्स बेची थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर फोर्स मोटर्स की सेल्स 62 परसेंट बेहतर हुई है. कंपनी ने बताया कि उनकी सभी रेंज की डिमांड बेहतर हुई है. हालांकि, ट्रैवलर एन और अर्बनिया डिलक्स के लेटेस्ट लॉन्च से कंपनी की सेल्स बूस्ट हुई है. 

क्या है कंपनी का कहना?

फोर्स मोटर्स मुख्य रूप से वैन्स, शेयर्ड पैसेंजर ट्रांसपोर्ट और स्पेशल कमर्शियल व्हीकल्स बेचती है. घरेलू मार्केट में कंपनी ट्रैवलर, अर्बनिया और फोर्स गोरखा को बेचती है. गोरखा लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर नाम है, जिसे सीधे थार का कंपटीशन माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: एक SUV लॉन्च और 147 परसेंट बढ़ गई की सेल, Nissan की बदलने लगी सूरत

एक्सपोर्ट के साथ फोर्स मोटर्स ने अगस्त में 3,802 गाड़ियों को बेचा है. यानी कंपनी ने 81 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है, जबकि पिछले साल अगस्त में 108 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई थीं. कंपनी ने इस साल फोर्स ट्रैवलर एन में सबसे बड़ा प्रोडक्ट बदलाव किया है. मई में कंपनी ने नई ट्रैवलर रेंज को लॉन्च किया है, जिसने पुरानी को रिप्लेस किया. 

क्या है ट्रैवलर एन में खास?

ये रेंज पैसेंजर ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ एंबुलेंस, स्कूल बस और डिलीवरी वैन अवतार में भी आती है. इन सभी में 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. ट्रैवलर एन में कंपनी ने रिडिजाइन बॉडी स्ट्रक्चर, कम बॉडी जॉइंट्स, नया फ्रंट और रियर डिजाइन, एलईडी डीआरएल्स और बेहतर क्वालिटी दी है. 

यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे CRETA और SIERRA, हुंडई ला रही नई SUV, मिलेंगे दमदार फीचर्स

कैबिन में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. ये वैन नए डैशबोर्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रिडिजाइन सीट्स और अपग्रेडेड एयर कंडीशनिंग सिस्टम के साथ आती है. फोर्स मोटर्स ने बताया कि उनकी लाइट कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में ट्रैवलर की 65 परसेंट हिस्सेदारी है. 

वहीं अर्बनिया डिलक्स को कंपनी ने जुलाई में लॉन्च किया है. ये वैन 28.7 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. ये गाड़ी तीन व्हीलबेस और 8 सीटिंग ऑप्शन में आती है. इसमें ड्राइवर + 9 सीट से लेकर ड्राइवर + 16 सीट्स तक का विकल्प मिलेगा. इसमें भी 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 134 एचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *