48 करोड़ का दांव बेकार? LSG के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने पंत और पूरन, देखें आंकड़े – ipl 2026 lsg invested 47 crore rishabh pant nicolas pooran but stats poor aksp


आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जॉयंट्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. टीम शुरुआती मुकाबलों में ही दबाव में आ गई है और अब सबसे ज्यादा नजरें उनकी दो बड़ी खरीद ऋषभ पंत और निकोलस पूरन पर टिकी हैं. करीब 48 करोड़ (पंत 27 तो पूरन 21 करोड़) रुपये की संयुक्त कीमत के साथ इन दोनों खिलाड़ियों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन अब तक नतीजे उस स्तर के नहीं रहे.

एलएसजी ने छह मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज की है और टीम अंक तालिका में निचले पायदान पर बनी हुई है. बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी साफ दिखी है, वहीं टॉप ऑर्डर में लगातार बदलाव ने भी टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सबसे बड़ी चिंता पंत और पूरन का अहम मौकों पर प्रभाव नहीं डाल पाना रहा है.

पंत और पूरन दोनों फ्लॉप

पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर Simon Doull ने भी इस मुद्दे को उठाया. Cricbuzz से बातचीत में उन्होंने कहा, टीम की सबसे बड़ी समस्या उसके तीन विदेशी खिलाड़ी हैं. टॉप-5 में तीन विदेशी बल्लेबाज हैं. उनमें से Aiden Markram ने कुछ प्रदर्शन किए हैं, लेकिन मिचेल मार्श ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और पूरन का योगदान लगभग शून्य रहा है.

डूल ने आगे कहा, पंत ने सिर्फ एक मैच जिताया है, उसके अलावा कुछ खास नहीं किया. आपने लगभग 50 करोड़ रुपये दो खिलाड़ियों पंत और पूरन पर खर्च किए और उन्होंने सिर्फ एक मैच जिताया. यानी आधा बजट दो खिलाड़ियों पर, लेकिन योगदान बेहद कम.

प्राइस टैग का दबाव

ऋषभ पंत ने छह मैचों में 147 रन बनाए हैं, औसत 29.40 और स्ट्राइक रेट 136.11 रहा है. उनकी एकमात्र बड़ी पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की रही, जिससे टीम को जीत मिली.

वहीं पूरन का प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा है. उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं, औसत 8.50 और स्ट्राइक रेट 79.68 के साथ.

यह भी पढ़ें: ‘₹32 करोड़ भी दे दो, बस पंत को…’, फैन ने गोयनका को किया ट्रोल, VIDEO

लगातार बदलाव से बिगड़ा संतुलन

एलएसजी की बल्लेबाजी में स्थिरता की कमी साफ नजर आई है. टीम ने कई कॉम्बिनेशन आजमाए. पंत को कभी ओपनिंग तो कभी नंबर-3 पर भेजा गया. मार्करम और मार्श को भी ऊपर-नीचे किया गया, जबकि पूरन की बल्लेबाजी पोजिशन में भी बदलाव किए गए, लेकिन कोई भी प्रयोग सफल नहीं रहा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर ने 27 करोड़ी ऋषभ पंत को किया चित, VIDEO

अब राजस्थान के खिलाफ 22 अप्रैल को होने वाला मुकाबला एलएसजी के लिए बेहद अहम है. सीजन के इस अहम मोड़ पर टीम को अपने बड़े खिलाड़ियों से प्रदर्शन की उम्मीद है. अगर पंत और पूरन जल्द फॉर्म में नहीं लौटे, तो टीम के प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *