मलबे उगल रहा लाशें… वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही में अब तक 1430 मौतें, 3000 जख्मी – Venezuela earthquakes death toll crosses over 1400 ntc rmxk


वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही  का मंजर बेहद ही खौफनाक होता जा रहा है. मृतकों की संख्या 1430 तक पहुंच चुकी है और 3000 से अधिक लोग जख्मी हैं. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बचाव दल अब भी मलबे में जीवित लोगों की तलाश में जुटे हैं.

इस विनाशाकरी भूकंप का सबसे अधिक असर  वेनेजुएला के ला-गुएरा में दिख रहा है. मलबे से लगातार लाशें मिल रही हैं. बचाव दल का कहना है कि 100 से अधिक क्षतिग्रस्त या ध्वस्त इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश के दौरान उन्हें भारी मशीनरी और सरकारी सहायता की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

मौत के बढ़ते आंकड़ों और घायलों से भरे अस्पताल के बीच तीन हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. कुदरती आपदा में हजारों लोग बेघर हो गए हैं. 50 वर्षीय सुहायल सारक्विज ने कहा कि हादसे के बाद उनका अपार्टमेंट रहने लायक नहीं बचा. अब वह अपने बेटे के साथ बेघर हो गई हैं. कुछ महीने पहले ही उनकी नौकरी चली गई थी.

शनिवार को लगभग 1,600 विदेशी बचावकर्मी वेनेजुएला पहुंचे. वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि 10 और देशों के बचाव दल जल्द अभियान में शामिल होंगे.

ला-गुएरा में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और राहत कार्यों के लिए 14 हजार सैन्य और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सहयोग और एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया है.

भूकंप से भारी आर्थिक नुकसान
संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, इन विनाशकारी भूकंप से वेनेजुएला को लगभग 6.7 अरब अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है. यह देश में पिछले कई दशकों की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक है. अधिकारियों ने चेताया कि आफ्टरशॉक्स (भूकंप के झटके) आने की आशंका बनी हुई है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि मृतकों की तादाद बढ़कर 10 हजार से अधिक हो सकती है. यदि ऐसा होता है, तो यह आपदा पिछले एक सदी में लैटिन अमेरिका की सबसे घातक भूकंप त्रासदियों में शामिल होगी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *